Sherlyn Chopra On Drugs: दीपिका पादुकोण पर शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज, कहा- 'माल' नहीं लिया तो...

एनसीबी आज दीपिका पादुकोण से सवाल जवाब करने वाली हैं। वहीं खबरों की मानें तो रणवीर सिंह ने इस पूछताछ में दीपिका के साथ मौजूद होने के लिए एनसीबी को एक अर्जी दी हैं। वहीं अब शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर पर तंज कसा है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:16 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:45 PM (IST)
Sherlyn Chopra On Drugs: दीपिका पादुकोण पर शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज, कहा- 'माल' नहीं लिया तो...
Sherlyn Chopra Targets To Deepika Padukone For Drugs

नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग का ममाला इस वक्त सबसे ज्यादा मुद्दा बना हुआ है। इसमें कई चर्चित नाम शामिल होते नजर आ रहे हैं। ड्रग मामले में जिस नाम से सबको हैरान किया है सुपरस्टार दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर का। इस सभी से अब एनसीबी पूछताछ कर रही है। वहीं एनसीबी आज दीपिका पादुकोण से सवाल जवाब करने वाली हैं। वहीं खबरों की मानें तो रणवीर सिंह ने इस पूछताछ में दीपिका के साथ मौजूद होने के लिए एनसीबी को एक अर्जी दी हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर पर तंज कसा है।

यदि आप “माल” का सेवन नहीं करते हैं, तो 12 वकीलों के साथ सलाह मशविरा करने की ज़रूरत क्यों पड़ी???

सच बोलने वालों को panic या anxiety attacks नहीं होते हैं..

जहाँ निडरता हो, वहाँ डर या भय के लिए कोई जगह नहीं होती है..

— Sherni (@SherlynChopra) September 25, 2020

सुपरस्टार दीपिका पादुकोण का नाम ड्रग ममाले में सामने आने के बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'यदि आप “माल” का सेवन नहीं करते हैं, तो 12 वकीलों के साथ सलाह मशविरा करने की ज़रूरत क्यों पड़ी? सच बोलने वालों को पैनिक या ऐंग्जाइटी अटैक नहीं होते हैं... जहाँ निडरता हो, वहाँ डर या भय के लिए कोई जगह नहीं होती है...।' शर्लिन चोपड़ा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा लगातार बॉलीवुड में ड्रग्स कल्चर को लेकर अपने बयान दे रही हैं। हाल ही में शर्लिन ने दीपिका पादुकोण की मानसिक स्थिति को लेकर भी एक वीडियो शेयर किया था।  

आपको बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं अब इस केस में अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं। 

chat bot
आपका साथी