Raj Kundra के साथ शर्लिन चोपड़ा ने शेयर की ऐप के लिए पहले शूट की फोटो, लिखा- उम्मीद और जोश का माहौल था!

शर्लिन चोपड़ा ने 8 अगस्त को एएनआई को बताया था कि मार्च में राज कुंद्रा ने उनसे फ़िल्म बनाने के लिए सम्पर्क किया था और एक कॉन्ट्रेक्ट भी साइन किया था। शर्लिन ने कहा कि राज कुंद्रा ऐप में फैशन फिटनेस और ग्लैमरस वीडियो रखना चाहते थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Wed, 11 Aug 2021 01:27 PM (IST) Updated:Wed, 11 Aug 2021 01:27 PM (IST)
Raj Kundra के साथ शर्लिन चोपड़ा ने शेयर की ऐप के लिए पहले शूट की फोटो, लिखा- उम्मीद और जोश का माहौल था!
Sherlyn Chopra is witness in Raj Kundra case. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। पोर्नोग्राफिक फ़िल्म निर्माण केस में कुछ दिनों पहले शर्लिन चोपड़ा से क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की थी। इस केस में शर्लिन कथित तौर पर गवाह बनी हुई हैं। अब शर्लिन ने सोशल मीडिया में एक ऐसा फोटो पोस्ट किया है, जिसने यूज़र्स को हैरान कर दिया। इस फोटो में शर्लिन राज कुंद्रा के साथ नज़र आ रही हैं और दावा किया गया है कि फोटो द शर्लिन चोपड़ा ऐप के पहले शूट के वक़्त का है।

शर्लिन ने फोटो के साथ जो जानकारी दी है, उसमें लिखा गया है- 29 मार्च, 2019 का दिन था। आर्म्सप्राइम द्वारा आयोजित 'द शर्लिन चोपड़ा' ऐप का पहला कॉन्टेंट शूट होने जा रहा था। मेरे लिए यह एक नया अनुभव था, क्योंकि पहले कभी किसी ऐप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी। उम्मीद और जोश का माहौल था। शर्लिन के इस फोटो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

29 मार्च, 2019 का दिन था।

आर्म्स्प्राइम द्वारा आयोजित 'द शर्लिन चोपड़ा' एैप का पहला कॉन्टेंट शूट होने जा रहा था।

मेरे लिए यह एक नया अनुभव था क्योंकि पहले कभी किसी एैप के साथ मैं जुड़ी नहीं थी।

उम्मीद और जोश का माहौल था। pic.twitter.com/TKZptsvnGe

— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) August 11, 2021

बता दें, शर्लिन चोपड़ा ने 8 अगस्त को एएनआई को बताया था कि मार्च में राज कुंद्रा ने उनसे फ़िल्म बनाने के लिए सम्पर्क किया था और एक कॉन्ट्रेक्ट भी साइन किया था। शर्लिन ने कहा कि राज कुंद्रा ऐप में फैशन, फिटनेस और ग्लैमरस वीडियो रखना चाहते थे। शुरुआत में यह ग्लैमरस था, लेकिन फिर सेमी न्यूड और न्यूड होता चला गया। शूटिंग के दौरान वो मुझे प्रेरित करते थे और कहते थे शिल्पा को उनके वीडियोज़ पसंद आ रहे हैं। शर्लिन ने कहा कि सबसे पहले वो ही महाराष्ट्र साइबर सेल के पास गयी थीं। 

कल मैं मुंबई के प्रॉपर्टी सेल पर गई थी एक विट्नैस् के तौर पर जाँच अधिकारियों को अपना बयान देने।

आर्मस्प्राइम से संबंधित और राज कुंद्रा से जुड़ी जो भी जानकारी मेरे पास थी, मैंने जाँच अधिकारियों को बताया। pic.twitter.com/BA7ILhSCw9— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) August 7, 2021

6 अगस्त को शर्लिन से मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा केस में पूछताछ की थी। पूछताछ से पहले शर्लिन ने दावा किया था कि वो एक गवाह के तौर पर पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज़ करवाने आयी हैं। शर्लिन राज कुंद्रा के विरुद्ध एक एफआइआर भी दर्ज करा चुकी हैं। बता दें, राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को गिरफ़्तार किया था। 

chat bot
आपका साथी