शेखर सुमन की मां का निधन, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बोले- 'मैं अनाथ और तबाह हो गया'

कोरोना संक्रमण के मुश्किल दौर में अभिनेता ने अपनी मां को खो दिया है। इस बात की जानकारी शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन दोनों ने ही दी है। शेखर सुमन ने मां के निधन के बाद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 07:23 PM (IST)
शेखर सुमन की मां का निधन, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बोले- 'मैं अनाथ और तबाह हो गया'
शेखर सुमन की मां का निधन, फोटो साभार: Twitter/ Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल कोरोना संक्रमण के मुश्किल दौर में अभिनेता ने अपनी मां को खो दिया है। इस बात की जानकारी शेखर सुमन और उनके बेटे अध्ययन सुमन दोनों ने ही दी है। शेखर सुमन ने मां के निधन के बाद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं अनाथ हो गया...

शेखर सुमन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, 'मेरी प्यारी मां जिसे मैं इस दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करता था उनके स्वर्गीय होने से अनाथ और तबाह लग रहा है। हम सभी के लिए हर समय वहां होने के लिए धन्यवाद। मैं अपनी आखिरी सांस तक आपको याद करूंगा। आप सभी को प्रार्थना और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।'

My beloved♥Mother whom I loved the most in this world left for her heavenly abode yday.i feel orphaned and devastated.Thank you Ma for being there for all of us all the time.i will miss you till my last breath.

Thank you all for your prayers and blessings🙏

— Shekhar Suman (@shekharsuman7) June 18, 2021

वहीं शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने भी पोस्ट शेयर कर अपनी दादी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अध्ययन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, 'हमारी प्यारी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। वो हमेशा बहादुरों की तरह लड़ीं। उन्होंने बीमारी के साथ आखिरी सांस तक लड़ाई की। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्हें शांति मिले।'

 

View this post on Instagram

A post shared by Adhyayan summan (@adhyayansuman)

शेखर सुमन की मां कई दिनों से किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। पिछले कुछ दिनों से शेखर की मां की हालत भी काफी नाजुक थी। शेखर सुमन ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से मां की नाजुक हालत के बारे में बताया था। उन्होंने अपने फैंस को मां के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा था। लेकिन सभी की प्रार्थना की बावजूद भी शेखर की मां नहीं बच पाईं।

पिता यश जौहर की याद में करण जौहर ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

chat bot
आपका साथी