Shehnaaz Gill ने बॉडीकॉन में शेयर किया अपना सैक्सी फोटो, फैंस बोले- ‘बेबी यू आर सो हॉट

शहनाज़ कौर गिल अब इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। न सिर्फ आम लोग बल्कि कई सेलेब्स भी शहनाज़ की शरारतों के दीवाने हैं। ‘बिग बॉस 13’ में आने से पहले तक शहनाज़ को सिर्फ पंजाब में ही ‘पंजाब की कटरीना’ के नाम से पहचाना जाता था।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 01:23 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 01:23 PM (IST)
Shehnaaz Gill ने बॉडीकॉन में शेयर किया अपना सैक्सी फोटो, फैंस बोले- ‘बेबी यू आर सो हॉट
Photo Credit - Shehnaaz Insta Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज़ कौर गिल अब इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। न सिर्फ आम लोग बल्कि कई सेलेब्स भी शहनाज़ की शरारतों के दीवाने हैं। ‘बिग बॉस 13’ में आने से पहले तक शहनाज़ को सिर्फ पंजाब में ही ‘पंजाब की कटरीना’ के नाम से पहचाना जाता था। लेकिन बिग बॉस 13 में शहनाज़ ने लोगों पर ऐसा जादू बिखेरा कि एक्ट्रेस ने न सिर्फ पंजाब में, बल्कि देशभर में अपनी पहचान बना ली।

शहनाज़ अब अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अपने फैंस को किस तरह खुद से बांधे रखना है ये शहनाज़ को बखूबी आता है। इसलिए वो सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट करती रहती हैं जो उन्हें खबरों ला देता है। वैसे शहनाज़ पिछले कई महीनों से अपने लुक्स को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। लॉकडाउन के दौरान शहनाज़ ने अपना शनादार मेकओवर किया है ये बात तो अब उनका हर फैन जानता है। मेकओवर के बाद एक्ट्रेस लगभग रोज़ अपनी एक से बढ़कर एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

शहनाज़ आए दिन अपनी सिजलिंग तस्वीरों और वीडियोज से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉडीकॉन में अपनी एक हॉट फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो ताबतोड़ वायरल हो रही है। इस फोटो में शहनाज़ की हॉटनेस देखते ही बन रही है। इस फोटो को देखकर तो एक सेकेंड के लिए आप भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या ये वही शहनाज़ है जो बिग बॉस 13 में नज़र आती थी।

एक्ट्रेस ने हाल में इंस्टा पर जो फोटो शेयर की है उसमें वो क्रीम कलर के बॉडीकॉन में नज़र आ रही हैं। फोटो में दिख रहा है कि शहनाज़ एक ऑफिस के बाहर सीढ़ियों पर बैठी हुई हैं और अट्रेक्टिव तरीके से कैमरे की तरफ देख रही हैं। एक्ट्रेस की ये फोटो देखकर उनके फैंस भी उनकी तारीफ करने से नहीं थक रहे हैं। देखें तस्वीर।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

chat bot
आपका साथी