दुल्हन के जोड़े में शर्माती नजर आईं शहनाज गिल, VIDEO देख फैंस को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला

शहनाज गिल को इस तरह स्माइल करता देख फैंस काफी खुश हैं। शहनाज के इस लुक की भी खूब तारीफें हो रही हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद बुरी तरह से टूट चुकीं शहनाज को देख मानों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई हो।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:02 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:02 AM (IST)
दुल्हन के जोड़े में शर्माती नजर आईं शहनाज गिल, VIDEO देख फैंस को याद आए सिद्धार्थ शुक्ला
Image Source: Shahnaz Gill fan page on Insta

नई दिल्ली, जेएनएन। सिद्धार्थ शुक्ला को इस दुनिया से गए हुए 2 महीने होने वाले हैं। इन सबके बीच उनकी खास दोस्त शहनाज गिल गहरे सदमें में रहीं। उन्हें सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। पर अब वो अपनी जिंदगी में वापस लौट रहीं हैं। इसका अंदाजा शहनाज के इस वीडिया को देखकर भी लगाया जा सकता है जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दुल्हन बनीं नजर आईं शहनाज

वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज दुल्हन बनी नजर आ रहीं हैं। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। शहनाज ने वीडियो में लाल जोड़ा पहना है। हालांकि बता दें कि ये वीडियो पुराना है। ये वीडियो शहनाज गिल के किसी फोटोशूट का है। पर फैंस शायद शहनाज को ऐसा देखना चाहते थे जिसके कारण अब ये जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा है ये वीडियो

शहनाज गिल को इस तरह स्माइल करता देख फैंस काफी खुश हैं। शहनाज के इस लुक की भी खूब तारीफें हो रही हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद बुरी तरह से टूट चुकीं शहनाज को देख मानों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई हो। इस दौरान शहनाज ने बाहरी दुनिया से खुद को पूरी तरह से अलग कर लिया था। सोशल मीडिया पर भी वो अब एक्टिव नहीं हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sidnaazxmoon (@sidnaazforever.world)

'हौसला रख' में नजर आईं शहनाज

बता दें, हाल ही में शहनाज गिल की फिल्म 'हौसला रख' रिलीज हुई है। इस फिल्म में शहनाज के साथ दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा भी नजर आए हैं। फिल्म में शहनाज का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है और उनकी काफी तारीफ हो रही है। नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है।

सिद्धार्थ संग रिलीज हुआ आखिरी गाना

हाल में ही सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का साथ में फिल्माया गया आखिरी गाना भी रिलीज हुआ है, जिसे फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'हैबिट' गाने को श्रेया घोषाल और आरको ने गाया है। वहीं इस गाने को श्रेया ने ही प्रोड्यूस भी किया है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का ये गाना एक बीच सॉन्ग था, जिसे अब एक इमोशनल गाने के रूप में प्रेसेन्ट किया गया है।

chat bot
आपका साथी