Shatrughan Sinha, ईशा देओल, अरबाज खान सहित इन सेलेब्स ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, देंखे तस्वीरें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। साथ ही कोरोना वयारस की चेन तोड़ने के लिए राज्यों ने लॉकडाउन भी लगा दिया। इसी बीच 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 06:37 PM (IST)
Shatrughan Sinha, ईशा देओल, अरबाज खान सहित इन सेलेब्स ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, देंखे तस्वीरें
Shatrughan Sinha, Isha Deol, Arbaaz Khan, including these celebs put Corona vaccine. photo source @instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। साथ ही कोरोना वयारस की चेन तोड़ने के लिए राज्यों ने अपने अनुसार लॉकडाउन भी लगा दिया। इसी बीच 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स बढ-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

मंगलवार 11 मई को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। वैक्सीनेशन के लिए जाते हुए सेलेब्स के फोटो वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर्सों ने उनके फोटोज वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। अभिनेत्री डेजी शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वैक्सीनेशन की पहली डोज लेते हुए एक तस्वीर शेयर की हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वहीं वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता शत्रुघन सिन्हा उनकी पत्नी पूनम सिन्हा और उनके बेटे लव वैक्सीनेशन सेंटर की ओर जा रहे हैं। वीडियो में आगे अभिनेत्री ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के साथ वैक्सीन की डोज लगवाने पहुंची थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वहीं दूसरी ओर सलमान खान के भाई अरबाज खान अपने बेटे अरहान खान के साथ नजर वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे थे। इनके अलावा रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल भी कोरोना वायरल वैक्सीन की डोप लगवाने पहुंचे थे।

इससे पहले प्रीति जिंटा, सोनू सूद, राधिका मदान, सोनाक्षी सिन्हा, रोहित शेट्टी, सलमान खान, हेमा मालिनी, सैफ अली खान, अनुपम खेर, पुलकित सम्राट और कमल हासन जैसे कालकारों ने वैक्सीन की डोज को लगवाया है। इसके अलावा बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर लगातार एनजीओं और कोविड पेशेंट्स के लिए काम करने वाले फाउंडेशन को आर्थिक सहयता कर लोगों से भी मदद करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल्स को भी फॉलो करने का भी अनुरोध किया है।

chat bot
आपका साथी