Shanaya Kapoor ने शेयर किया शानदार बेली डांस वीडियो, पिता संजय कपूर ने यूं किया रिएक्ट

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर अपने डासं मूव्स और अपने बोल्ड लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 09:44 PM (IST)
Shanaya Kapoor ने शेयर किया शानदार बेली डांस वीडियो, पिता संजय कपूर ने यूं किया रिएक्ट
Shanaya Kapoor shared belly dance video. photo source @shanayakapoor02 instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर सोशल मीडिया पर अपने डासं मूव्स और अपने बोल्ड लुक को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपनी डांस ट्रेनर संजना मुथरेजा के साथ बेली डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो डार्क और लाइट ब्राउन कलर की आउटफिट में परफॉर्म कर रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपनी डांस ट्रेनर संजना मुथरेजा को टैग करते हुए शेयर कर लिखा, ‘हम अपने बेस्टी संजना मुथरेजा के साथ कोरियोग्राफी कैसे सीखते है।‘

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanaya Kapoor 🤎 (@shanayakapoor02)

उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर नव्या नवेली नंदा ने कमेंट कर लिखा, इसको देख कर मेरे पेट में दर्द हो गया। वहीं उनके पिता संजय कपूर और उनकी दोस्त सुहाना खान ने भी हार्ट की इमोजी कमेंट की है।

इससे पहले शनाया ने अपने इंस्टाग्राम थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वो खुशी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में शनाया कपूर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस सेल्फी में शनाया रिप्ड जींस के साथ व्हाइट जैकेट के साथ ब्राउन ब्रालेट में बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। वहीं खुशी कपूर क्रॉप टॉप और व्हाइट पैंट में और जैकेट में बेहद आकर्षित दिख रही है। 

आपको बता दें कि हाल ही शनाया कपूर की मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने उनको बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की थी। शनाया ने करण की टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी को ज्वाइन किया था, जिसके बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर किया था। वहीं शनाया ने साल 2018 में आई अपनी कजिन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।

chat bot
आपका साथी