श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी को लेकर शक्ति कपूर ने किया खुलासा, बोले- 'उन्होंने कभी हाथ नहीं मांगा'

श्रद्धा कपूर ने इन खबरों को लेकर अब तक कुछ भी बात नहीं की है। लेकिन अब श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी की शादी की खबरों पर प्रतिक्रया दी है। शक्ति कपूर ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें कोरी अफवाह बताया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 05:36 PM (IST)
श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी को लेकर शक्ति कपूर ने किया खुलासा, बोले- 'उन्होंने कभी हाथ नहीं मांगा'
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं। खबरों के मुताबिक श्रद्धा कपूर जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि श्रद्धा कपूर ने इन खबरों को लेकर अब तक कुछ भी बात नहीं की है। लेकिन अब श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी की शादी की खबरों पर प्रतिक्रया दी है। शक्ति कपूर ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें कोरी अफवाह बताया है।

दरअसल हाल ही में शक्ति कपूर ने इस बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान शक्ति कपूर ने श्रद्धा और रोहन की शादी को लेकर सामने आ रही खबरों से साफ इनकार कर दिया है। इस बारे में बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि, 'रोहन श्रेष्ठा फैमिली फ्रेंड हैं। मैं उनके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन कई बार हमसे मिलने आते हैं लेकिन उन्होंने कभी शादी के लिए श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा है। इसके अलावा आज बच्चे अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेते हैं। अगर श्रद्धा बोलेंगी कि उन्होंने अपने लिए पार्टनर चुन लिया है तो मैं फौरन राजी हो जाऊंगा।'

आगे शक्ति कपूर कहते हैं, 'मैं मना क्यों करूंगा? मैंने कभी भी श्रद्धा और सिद्धांत को किसी भी चीज के लिए नहीं रोका। लेकिन इस वक्त बच्चे अपने करियर को लेकर बिजी हैं। शादी एक अहम फैसला है और जिस तरह लोग ब्रेकअप कर रहे हैं, वो मुझे कभी-कभी परेशान करता है। ऐसे फैसले लेने से पहले हर किसी को इस बात के लिए श्योर होना पड़ेगा।'

बता दें कि बीते दिनों श्रद्धा कपूर के जिन प्रियांक शर्मा ने ही उनकी शादी को लेकर हिंट दिया था। प्रियांक शर्मा ने इंडिया डॉट कॉम से बातचीत में कहा था कि, 'मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं क्या बोलूं यार लेकिन हां आप यह कह रहे हैं कि क्या आप उत्साहित हैं, जी हां मैं भी शादी को लेकर उत्साहित हूं। क्यों नहीं होना चाहिए।' वहीं पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा था कि, 'शादी, वाह! क्या अनोखा प्रश्न है अगर ऐसा होगा तो खबर मिल जाएगी।' इसके बाद से ही श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी की खबरें आना शुरू हो गई थीं।

chat bot
आपका साथी