Shahrukh Khan की बेटी सुहाना खान ने वीडियो शेयर कर फ्लॉन्ट की जूलरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे हैरान!

सुहाना के लेटेस्ट के साथ उनके थ्रोबैक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 10:06 AM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 08:29 AM (IST)
Shahrukh Khan की बेटी सुहाना खान ने वीडियो शेयर कर फ्लॉन्ट की जूलरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे हैरान!
Shahrukh Khan की बेटी सुहाना खान ने वीडियो शेयर कर फ्लॉन्ट की जूलरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे हैरान!

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की तरह ही उनकी बेटी सुहाना खान भी काफी चर्चा में रहती है। सुहाना हमेशा ही किसी न किसी वजह से लाइम लाइट में बनी रहती हैं। वहीं स्टार किड्स की बात करें तो सुहाना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। आए दिन सुहाना की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच सुहाना का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुहाना खान जूलरी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जिसकी कीमत आपको चौंका देगी।

 

View this post on Instagram

details🧚🏼‍♀️

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on Jul 7, 2020 at 7:49am PDT

सुहाना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुहाना का जूलरी फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। खास बात ये है कि वीडियो में सुहाना का चेहरा नहीं दिख रहा है। बस वह अपने हाथों में गोल्ड-डायमंड कार्टियर जूलरी फ्लॉन्ट कर रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर और एक बूमेरैंग वीडियो पोस्ट किया।  

सुहाना ने जो रिंग्स पहनी हुई थी वह कार्टियर जूलरी की हैं। उसमें से एक रिंग की कीमत 2,62,115 रुपये है। इसके अलावा सुहाना खान का डायमंड ब्रेसलेट भी लाखों का है। इससे पहले भी सुहना कई बार कीमती जूलरी पहले नजर आ चुकी हैं। पिछली बार सुहाना को गोल्ड-डायमंड कार्टियर जूलरी फ्लॉन्ट करते देखा गया था। सुहाना खान ने डायमंड ब्रेसलेट, गोल्ड नेकलेस, डायमंड पेंडेंट और तीन रिंग्स पहनी हुई थी। जिसमें वह बेदह ही ब्यूटीफुल नजर आ रही थीं।   

सुहाना खान ने अभी एक्टिंग में कदम नहीं रखा है इसके बावजदू उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। आए दिन सुहाना के लेटेस्ट के साथ उनके थ्रोबैक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर आते ही वायरल हो जाती है। उनके फैंस भी उनकी तस्वीरों और वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट्स करते हैं। 

chat bot
आपका साथी