#Asksrk: फैन बोला फिल्में नहीं तो गाने ही कर लो, शाहरुख खान का जवाब जीत लेगा दिल

शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर Ask Me Anything सेशन किया। जिसमें उनके फैंस ने उनसे खूब सारे सवाल पूछे। जिसके जवाब भी शाहरुख ने अपने अंदाज में दिए। इस दौरान एक यूजर ने शाहरुख से सवाल किया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:14 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:14 PM (IST)
#Asksrk: फैन बोला फिल्में नहीं तो गाने ही कर लो, शाहरुख खान का जवाब जीत लेगा दिल
शाहरुख खान की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान को काफी समय से उनके फैंस बड़े पर्दे पर मिस कर रहे हैं। शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इसके बाद से ही शाहरुख किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए। हाल ही में शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर फैंस के साथ इंटरेक्शन सैशन किया। जिसमें उन्होंने फैंस की इस बेसब्री को कुछ हद तक कम कर दिया है।

शाहरुख खान ने हाल ही में ट्विटर पर Ask Me Anything सेशन किया। जिसमें उनके फैंस ने उनसे खूब सारे सवाल पूछे। जिसके जवाब भी शाहरुख ने अपने अंदाज में दिए। इस दौरान एक यूजर ने शाहरुख से सवाल किया कहा 'इस समय मूवी रिलीज एक अच्छा ऑप्शन नहीं हो सकता है, डांस नंबर के बारे में क्या ख्याल है, जो हमें कुछ समय के लिए पकड़कर रख सके।'

किंग खान ने भी इस सवाल का जवाब दिया और उनका जवाब सुनकर उनके चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान आना लाजिमी है। शाहरुख खान ने इस सवाल के जवाब में लिखा, 'नहीं यार अब तो बहुत सारी फिल्में ही आएंगी।' जिससे लगता है कि शाहरुख जल्द ही बहुत सारी फिल्मों का एलान करने वाले हैं। अब उनके फैंस का भी इतजार खत्म होता नजर आ रहा है।

Nahi yaar ab toh bahut saari movies hi aayengi. https://t.co/68m7zasmvY" rel="nofollow

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2021

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने शाहरुख से पूछा कि 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में इन दिनों क्या पक रहा है।' इसके जवाब में शाहरुख ने कहा 'कुछ बहुत ही मसालेदार फिल्में'। शाहरुख के इस सवाल जवाब के सेशन में कई लोगों ने उनसे मजेदार सवाल किए जिनका जवाब भी शाहरुख ने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया है। बता दें कि शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि वो शूटिंग पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Some very masaaledaar movies… https://t.co/l2w0vO2exn" rel="nofollow

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 25, 2021

गौरतलब है कि आखिरी बार शाहरुख खान फिल्म जीरो में नजर आए थे। दिसंबर 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में थीं। तब से उनकी किसी भी फिल्म की घोषणा नहीं हुई थी। अब वह फिल्म पठान में नजर आएंगे। वहीं खबर ये भी है कि शाहरुख खान की इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह राजकुमार हिरानी के साथ भी काम कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी