ऐसा होगा शाहिद कपूर का क्रिकेटर वाला लुक, मैदान में जमकर बहा रहे हैं पसीना

शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी में क्रिकेटर का किरदार निभाने वाले हैं। यह फिल्म भी तेलुगू फिल्म की रीमेक है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:40 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 11:40 AM (IST)
ऐसा होगा शाहिद कपूर का क्रिकेटर वाला लुक, मैदान में जमकर बहा रहे हैं पसीना
ऐसा होगा शाहिद कपूर का क्रिकेटर वाला लुक, मैदान में जमकर बहा रहे हैं पसीना

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह में कमाल दिखाने के बाद अब क्रिकेटर बनकर धमाल मचाने वाले हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी में क्रिकेटर का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर इस रोल के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। अपने किरदार को रिएलिटी तक पहुंचाने के लिए शाहिद अब मैदान में पसीना बहा रहे हैं और क्रिकेट खेल रहे हैं।

शाहिद कपूर की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वो क्रिकेट के मैदान में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। साथ ही शाहिद अपने रोल को और दमदार बनाने के लिए क्रिकेट की कोचिंग भी ले रहे हैं। अभी सामने आई तस्वीरों में हेलमेट लगाए और हाथ में बैट लिए नजर आ रहे हैं। इससे पहले भी शाहिद कपूर के क्रिकेट खेलते हुए की तस्वीर सामने आई थी।

यह फिल्म भी तेलुगू फिल्म की रीमेक है। फिल्म कबीर सिंह के बाद दूसरी बार शाहिद कपूर रीमेक फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म जर्सी एक तेलुगू फिल्‍म की रीमेक है और फिल्म का हिंदी वर्जन गौतम तिन्नानुरी डायरेक्ट कर रहे हैं और खास बात ये है कि उन्होंने ही फिल्म का तेलुगू वर्जन बनाया था। फिल्म अगले साल अगस्त में 28 तारीख को रिलीज हो सकती है।

पहले खबरें आई थीं कि फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट 23 साल की कन्नड़ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली थीं। माना जा रहा है कि मेकर्स उनकी जगह 'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' में काम कर चुकीं मृणाल ठाकुर को कास्ट कर सकते हैं। रश्मिका 'जर्सी' की रीमेक के लिए लगभग फाइनल हो चुकी थीं। अब देखना है कि फिल्म रिलीज होने के बाद कबीर सिंह जितना कमाल कर पाती है या नहीं।

chat bot
आपका साथी