Shahid Kapoor ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सनकिस्ड फोटो, मीरा राजपूत ने किया ये कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर परिवार के साथ फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षित लग रहा है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:25 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:25 AM (IST)
Shahid Kapoor ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सनकिस्ड फोटो, मीरा राजपूत ने किया ये कमेंट
Shahid Kapoor share sunkissed photo on social media. photo source @shahidkapoor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर परिवार के साथ फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फोटो में अभिनेता का लुक बेहद आकर्षित लग रहा है।

इस फोटो में अभिनेता शाहिद कपूर व्हाइट कलर की शर्ट में कैमरे की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, फोटो को इंस्टाग्राम पर 9 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है। वहीं फोटो पर उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार और फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में उन्होंने एक फनी फेस फिल्टर का यूज किया है। इस वीडियो में फैंस अभिनेता को पहचान नहीं पा रहे हैं। वीडियो में अभिनेता शाहिद कपूर डार्क ब्लूक कलर की टी-शर्ट में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘इन दिनों बिना फेस मास्क के अपने घर के पीछे घूम रहा हूं।’ वहीं इंस्टाग्राम पर उनकी इस वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकटर का किरदार निभा रहे हैं। जो भारतीय टीम में खेलने के सपने को लेकर क्रिकेट खेलना शुरू करता है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। उनकी ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज की जा सकती है।

इसके अलावा वो शशांक खेतान की फिल्म ‘योद्धा’ में नजर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी में अहम किरदार में नजर आएंगी।

chat bot
आपका साथी