Shahid Kapoor ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पिक्चर्स ऑफ हैप्पीनेस, कहा- खुशियां दुखों का अभाव नहीं हैं

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर अपनी और अपने परिवार की फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पिक्चर्स ऑफ हैप्पीनेस शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:21 PM (IST)
Shahid Kapoor ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पिक्चर्स ऑफ  हैप्पीनेस, कहा- खुशियां दुखों का अभाव नहीं हैं
Shahid Kapoor share pictures of happiness on Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पेंटिंग के फोटो को शेयर किया है। अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर तुर्की के एक प्रसिद्ध कलाकार की फैमिली पेंटिंग को शेयर किया है।

इस पेंटिंग को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि खुशी का मतलब सभी दु:खों का अंत नही है। इस पेंटिंग को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘पिक्चर्स ऑफ हैप्पीनेस: नाजिम हिकमत। तुर्की के महान कवि के दोस्त आबिदीन डिनो (तुर्की कलाकार और प्रसिद्ध चित्रकार से हैप्पीनेस की तस्वीर बनाने के लिए कहा था, जिसके बाद उन्होंने एक पूरे परिवार की एक तस्वीर बनाई। जो एक जर्जर कमरे में टपकी हुई छत के नीचे, टूटे हुए बिस्तर पर सोते हुए नजर आ रहे हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

उन्हें आगे लिखा, 'लेकिन फिर भी प्रत्येक सदस्य के चेहरे पर मुस्कान है! खुशियां दुखों की अनुपस्थियों में नहीं है, लेकिन दुखों को स्वीकार करना चाहिए..।’

शाहिद कपूर की इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फोटो को अब तक साढ़े 6 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसको सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 18 साल पूरे हो गए हैं। इस फोटो में वो जीमन पर लेटकर सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। सेल्फी को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। 18 साल का होना हमेशा खास होता है। इसको बनाएं रखे, परिवर्तन और आभारी होने के लिए हर संभव क्षण खोजें।’

बात अगर शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकटर का किरदार निभा रहे हैं। जो भारतीय टीम में खेलने के सपने को लेकर क्रिकेट खेलना शुरू करता है। फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी