Shahid Kapoor ने फोटो शेयर कर की फैंस से मास्क लगाए रखने की अपील, लिखा- ‘मास्क लगाए रखे’

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर अपने फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो काफी कूल अंदाज में नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:19 PM (IST)
Shahid Kapoor ने फोटो शेयर कर की फैंस से मास्क लगाए रखने की अपील, लिखा- ‘मास्क लगाए रखे’
Shahid Kapoor share photo, appealed to keep the mask on. photo source @shahidkapoor instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अक्सर अपने फोटोज वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वो काफी कूल अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस फोटो में एक्टर ब्लैक कलर मास्क के साथ टोपी पहने काफी कूल दिख रहे हैं।

उनका ये अंदाज उनके फैंस काफी पसंद आ रहा है, साथ ही फैंस इस फोटो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस फोटो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मास्क लगाए रखे और आपका दिन शानदार रहेगा।’

इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फनी एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो एक फनी फेस फिल्टर का यूज किया है। इस विडियो में फैंस अभिनेता पहचान नहीं पा रहे हैं। वीडियो अभिनेता डार्क ब्लू कलर की टी-शर्ट में धूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन लिखा, ‘इन दिनों बिना फेस मास्क के अपने घर के पीछे घूम रहा हूं।’ वहीं इंस्टाग्राम पर उनकी इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म तेलुगु मूवी ‘जर्सी’ का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकटर का किरदार निभा रहे हैं। जो भारतीय टीम में खेलने के सपने को लेकर क्रिकेट खेलना शुरू करता है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी