Jersey: शाहिद कपूर के कवर शॉट देख कायल हुए सुरेश रैन, किया ये कमेंट, वीडियो वायरल

शाहिद अपनी आगामी फिल्मी जर्सी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। शाहिद इस फिल्म से जुड़ी अपडेट्स अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:10 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:30 AM (IST)
Jersey: शाहिद कपूर के कवर शॉट देख कायल हुए सुरेश रैन, किया ये कमेंट, वीडियो वायरल
Bollywood Actor Shahid Kapoor Practice For Cricket Jersey

नई दिल्ली,जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ​फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार हैं। शाहिद जो भी किरदार निभाते हैं वह पूरी तरह से उसमी में खो जाते हैं। वह एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। शाहिद इन दिनों शाहिद अपनी आगामी फिल्मी 'जर्सी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। शाहिद इस फिल्म से जुड़ी अपडेट्स अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। इसी बीच उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर टीम इंडिया क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपना रिएक्शन दिया है।

 

View this post on Instagram

Early mornings.. wake up with drive. 💪

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Oct 21, 2020 at 5:38pm PDT

एक्टर शाहिद कपूर अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर की तरह शॉट लगाते दिख रहे हैं। साथ ही शाहिद वीडियो में पूरी क्रिकेट गियर के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने हैलमेट, ग्लव्ज, लेगपैड्स के साथ ही वे प्रॉपर क्रिकेट किट में दिखे और कवर शॉट लगाया। शाहिद के इस शानदार शॉट से देखकर टीम इंडिया क्रिकेटर सुरेश रैना भी काफी प्रभावित हुए हैं। 

 

सुरेश रैना ने शाहिद कपूर के इस वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'बेहतरीन कवर ड्राइव है दोस्त और तुम्हारा हेड का पोजिशन भी एकदम सही है। शुभकामनाएं। सुरेश रैना कि इस कमेंट पर शाहिद ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'तुम्हारी तरफ से ऐसी तारीफें मिलना..मेरा दिन, हफ्ता नहीं बल्कि तुमने वाकई मेरा साल बना दिया है। शुक्रिया।'

आपको बता दें कि शाहिद की फिल्म 'जर्सी' तेलुगू हिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। वहीं शाहिद 'जर्सी' से पहले भी साउथ रीमेक 'कबीर ​सिंह' में काम कर चुके हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'जर्सी' की बात की करें तो वो इसमें एक ऐसे क्रिकेटर की भूमिका में हैं जो काबिल होने के बावूद भी इंडियन टीम में जगह नहीं बना पाता है। शाहिद के साथ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आ रही हैं।

chat bot
आपका साथी