तैमूर और इनाया के बाद अब मिलिए एक और सुपर क्यूट स्टार किड से, नाम है ज़ैन कपूर

मिशा और ज़ैन दोनों ही बेहद क्यूट हैं और इससे पहले तो मिशा अपने अपीयरेंस से सुर्खियां बटोरती थीं और अब उनके भाई ज़ैन भी आ गए हैं।

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 10:32 AM (IST)
तैमूर और इनाया के बाद अब मिलिए एक और सुपर क्यूट स्टार किड से, नाम है ज़ैन कपूर
तैमूर और इनाया के बाद अब मिलिए एक और सुपर क्यूट स्टार किड से, नाम है ज़ैन कपूर

मुंबई। स्टार किड्स का जलवा बॉलीवुड में हमेशा ही बरकरार रहा है। अब वो उनका बॉलीवुड डेब्यू हो या फिर उनका जन्म, हर कोई स्टार किड्स से बड़ा आकर्षित है। आम जनता जानना चाहती है कि स्टार किड्स उनके पेरेंट्स की तरह हैं या नहीं, हाल ही में जन्में हैं तो वो कैसे दीखते हैं और उनकी हर तस्वीर का इंतज़ार वो अपनी आंखों में लिए रहते हैं। ऐसा ही एक इंतजार अब खतम हुआ है क्यूंकि हाल ही में शाहिद कपूर के बेटे ज़ैन की पहली तस्वीर सामने आई है।

जी हां, कल भाईदूज के मौके पर मां मीरा कपूर ने अपने सोशल अकाउंट पर ज़ैन की पहली तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ज़ैन मैरून कलर के कुर्ते पहने नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने ज़ैन की तरफ से लिखा है 'हेलो वर्ल्ड'!

यह भी पढ़ें: शादियों के मौसम में इस एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज़, घर आने वाला है नन्हा मेहमान

 

View this post on Instagram

Hello World 🌼

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on Nov 9, 2018 at 8:54am PST

बता दें कि ज़ैन अभी महज़ 3 महीने के हैं। इन्होंने 5 अगस्त 2018  को जन्म लिया था। ज़ैन की बड़ी बहन मिशा भी हैं जो साल 2016 अगस्त में जन्मीं थीं। मिशा और ज़ैन दोनों ही बेहद क्यूट हैं और इससे पहले तो मिशा अपने अपीयरेंस से सुर्खियां बटोरती थीं और अब उनके भाई ज़ैन भी आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रम्हास्त्र की ताल पर थिरकना आसान नहीं, तभी तो आलिया-रणबीर कर रहे हैं ये सब

इसके अलावा करीना कपूर ख़ान और सैफ अली ख़ान का बेटा तैमूर अली ख़ान भी अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतते आ रहे हैं। अब तैमूर मीडिया क्लिक्स को पोज़ देते और उनकी तरफ़ मुस्कुराते हुए नज़र आते हैं। यही नहीं आपको सोशल साइट्स पर तैमूर के कई फैन क्लब्स भी दिख जाएंगे। तैमूर की कज़िन, यानि सोहा अली ख़ान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू भी कुछ कम नहीं है। अपनी ख़ूबसूरत आंखों से इनाया सभी का दिल जीत रही हैं और इनकी एक एक तस्वीर इन्टरनेट पर वायरल हो जाती हैं। और अब इन दोनों सुपर क्यूट स्टार किड्स की लिस्ट में ज़ैन और मिशा भी शामिल हो गए हैं। दिवाली के मौके पर शाहिद और मीरा ने मिशा के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की थी, देखिये-

 

View this post on Instagram

With Dadi!! Ta-Thai-Thai-Tat 😘

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on Nov 8, 2018 at 3:29am PST

शाहिद की फ़िल्मों की बात की जाए तो वो पिछली बार श्राद्ध कपूर के साथ फ़िल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में दिखाई दिए थे। और अब वो जल्द ही किआरा अडवाणी के साथ तमिल फ़िल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में नज़र आएंगे जो अगले साल जून में रिलीज़ होगी।

 

View this post on Instagram

You are my sunshine, my only sunshine ☀️ #oursong

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on Nov 7, 2018 at 11:36pm PST

chat bot
आपका साथी