Kangna Ranaut और Hrithik Roshan के झगड़े में शाहिद कपूर को हो गया ये फायदा

Mental Hai Kya and Super 30 clash मेंटल है क्या और सुपर 30 की रिलीज डेट चेंज होने से शाहिद कपूर को फायदा हुआ है। जानें क्या?

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 12:32 PM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 02:58 PM (IST)
Kangna Ranaut और Hrithik Roshan के झगड़े में शाहिद कपूर को हो गया ये फायदा
Kangna Ranaut और Hrithik Roshan के झगड़े में शाहिद कपूर को हो गया ये फायदा

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले दिनों कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच फिल्म ‘मेंटल है क्या’ (Mental Hai Kya) और ‘सुपर 30’ (Super 30) की रिलीज डेट्स के टकराने पर दोनों के बीच तनातनी की खबरें आई थीं। लेकिन कहते हैं ना कि दो लोगों के झगड़े में अक्सर तीसरे का फायदा होता है। ऐसा ही कुछ हुआ शाहिद कपूर के साथ।

दरअसल, शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) 21 जून को रिलीज हो रही है। इसी दिन पहले कंगना रनौत और राजकुमार राव अभिनीत ‘मेंटल है क्या’ रिलीज होने वाली थी। अचानक से फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने ‘मेंटल है क्या’ की रिलीज को आगे बढ़ाकर 26 जुलाई कर दिया है। उसी दिन रितिक रोशन की ‘सुपर 30’ भी रिलीज होने वाली थी। एक ही दिन कंगना और रितिक की फिल्म की रिलीज को लेकर दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए थे।

ये भी पढ़ें : Hrithik Roshan बदलेंगे Super 30 की रिलीज डेट, बोले- मैं कोई मेंटल ट्रॉमा नहीं झेलना चाहता

रितिक के फैंस का कहना था कि कंगना रनौत ने ऐसा जानबूझ कर किया है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने भी ट्विटर पर रितिक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उसके बाद एकता कपूर को सफाई देनी पड़ी थी कि रिलीज डेट बदलने का निर्णय उनका था। इसलिए कलाकारों पर व्यक्तिगत हमले नहीं होने चाहिए।

ये भी पढ़ें : Hritik Roshan पर फिर भड़कीं Kangna Ranaut की बहन, बोलीं- 'पप्पू तो पप्पू है...'

इस खटपट का फायदा शाहिद और कियारा आडवाणी की ‘कबीर सिंह’ को मिल गया है। इस दिन सिर्फ उनकी फिल्म रिलीज होगी। सोलो रिलीज को लेकर शाहिद कपूर काफी खुश हैं। उनका मानना है कि फिल्म का अकेले रिलीज होने हमेशा अच्छा होता है। शाहिद के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा एक साल पहले ही कर दी थी। ‘मेंटल है क्या’ की तारीख बाद में आई। अब जब फिल्मों की तारीख शिफ्ट हो गई है तो वे कंगना और राजकुमार को शुभकामना देना भी नहीं भूले।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी