पत्नी और बच्चों में से किसको संभालना ज़्यादा मुश्किल है? फैन के सवाल से दुविधा में फंसे शाहिद कपूर, दिया यह जवाब

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 2015 में हुई थी। दोनों की उम्र में 13 साल का फ़ासला काफ़ी चर्चा में रहा था। शाहिद और मीरा के बीच कैमिस्ट्री सोशल मीडिया में शेयर की गयी तस्वीरों से सामने आती है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:34 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:34 PM (IST)
पत्नी और बच्चों में से किसको संभालना ज़्यादा मुश्किल है? फैन के सवाल से दुविधा में फंसे शाहिद कपूर, दिया यह जवाब
Shahid Kapoor with wife Mira Rajput. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खोले जाने की अनुमति मिलते ही फ़िल्मों की रिलीज़ डेट्स की घोषणा होने लगी है। इसी क्रम में शाहिद कपूर की फ़िल्म जर्सी की रिलीज़ डेट का एलान भी हो चुका है। यह फ़िल्म अब 31 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आएगी। पहले फ़िल्म दिवाली पर रिलीज़ होने वाली थी। फ़िल्म के एलान के बाद शाहिद ने सोमवार को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया में एक इंटरेक्शन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के चटपटे सवालों के मज़ेदार जवाब दिये। 

एक फैन ने शाहिद से पूछा कि बच्चों को संभालना ज़्यादा मुश्किल है या बीवी को? इस दुविधा में डालने वाले सवाल का जवाब देते हुए शाहिद ने लिखा- लगता है, आपकी शादी नहीं हुई अब तक। बता दें, शाहिद और मीरा की शादी 2015 में हुई थी। दोनों की उम्र में 13 साल का फ़ासला काफ़ी चर्चा में रहा था। शाहिद और मीरा के बीच कैमिस्ट्री सोशल मीडिया में शेयर की गयी तस्वीरों से सामने आती है। शाहिद-मीरा के दो बच्चे हैं। बेटी मीशा तका जन्म 2016 में हुआ था, जबकि बेटे ज़ैन का जन्म 2018 में हुआ था। 

Lagta hai apki shaadi nahi hui ab tak https://t.co/9rRSpinMZX

— Shahid Kapoor (@shahidkapoor) September 27, 2021

कई फैंस ने शाहिद से उनकी अपकमिंग फ़िल्म जर्सी के बारे में भी बात की। इस फ़िल्म का निर्देशन गौतम तिन्नौरी कर रहे हैं, जबकि मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर अहम किरदारों में नज़र आएंगी। जर्सी इसी नाम से आयी तेलुगु फ़िल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें नानी और श्रद्धा साईंनाथ ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। तेलुगु संस्करण का निर्देशन भी गौतम ने ही किया था। फ़िल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी। फैन ने शाहिद से नानी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जर्सी में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। काफ़ी इमोशनल भी। नानी की एक्टिंग ने मुझे यह फ़िल्म करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, निर्देशक गौतम के बारे में शाहिद ने कहा कि वो अब तक सफ़र में उनके पसंदीदा हैं।

बता दें, शाहिद की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म कबीर सिंह है। बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म ज़बरदस्त सफल रही और 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। संयोग से यह फ़िल्म भी तेलुगु भाषा की अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी।

chat bot
आपका साथी