Pathan की शूटिंग के बीच वायरल हुआ शाहरुख खान का ये वीडियो, इस लुक में आए नजर

फिल्म पठान की शूटिंग 18 नवंबर से शुरू हो गई हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं। वहीं खबरों की मानें तो पठान में सलमान खान का भी कैमियो होगा।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:26 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:26 AM (IST)
Pathan की शूटिंग के बीच वायरल हुआ शाहरुख खान का ये वीडियो, इस लुक में आए नजर
Shah Rukh Khan Latest VideoDuring Pathan Movie Shooting Viral

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय से शाहरुख के फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब जब वह 'पठान' की शूटिंग कर रहे हैं तो फैंस फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जानने के लिए एक्साइटेड हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसी बीच उन्हें मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया। हलांकि उन्होंने खुद को कैमरे से बचाने की लाख कोशिश की लेकिन पापाराजी ने अपने कैमरों में कैद कर ही लिया। इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वालयर हो रही हैंं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

शाहुुरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर है कि शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग से ब्रेक लेकर बोट राइड पर निकले हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने आंखों पर चश्मा और मुंह पर ब्लैक कलर का मास्क पहने हुए हैं। वहीं उन्होंने ऑलिव कलर की हुडी भी पहनी है। वहीं एक पुलिस वाला उनका हाथ पकड़े उन्हें बोट की तरफ ले जाता नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

शाहरुख खान के इस वीडियो और तस्वीर को बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यही नहीं इस वीडियो के साथ उन्होंने शाहरुख खान के लुक का एक कोलाज भी शेयर किया है। शाहरुख का ये वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायलर हो राह है। इस पर फैंस का लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं। 

आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' की शूटिंग 18 नवंबर से शुरू हो गई हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाले हैं। वहीं खबरों की मानें तो 'पठान' में सलमान खान का भी कैमियो होगा।  फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी