Shashi Tharoor के बारे में ऐसी बात बोलकर ट्रोल हुए जावेद अख्तर के बचाव में आईं शबाना आजमी, सफाई देते हुए कही ये बात

हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर कांग्रेस नेता शशि थरूर को ट्रोल होने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया था।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 10:53 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 10:53 AM (IST)
Shashi Tharoor के बारे में ऐसी बात बोलकर ट्रोल हुए जावेद अख्तर के बचाव में आईं शबाना आजमी, सफाई देते हुए कही ये बात
गीतकार जावेद अख्त, शबाना आजमी और शशि थरूर, तस्वीर- Instagram: azmishabana1/shashitharoor

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर कांग्रेस नेता शशि थरूर को ट्रोल होने की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल हाल ही में शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया था। उनका यह वीडियो श्रीनगर दूरदर्शन के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का था। इस वीडियो में शशि थरूर गायक किशोर कुमार का गाना 'एक अजनबी, हसीना से यूं मुलाकात हो गई' गाते नजर आए।

शशि थरूर का यह गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके चाहने वालों और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शशि थरूर के गाने की तारीफ की। वहीं उनके गाने के अंदाज को देखते हुए गीतकार जावेद अख्तर ने ऐसा कमेंट कर दिया कि वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। इतना ही नहीं जावेद अख्तर की पत्नी अभिनेत्री शबाना आजमी को इस पूरे मामले में सफाई भी देनी पड़ी।

After the cultural programme by Doordarshan Srinagar for the Parliamentary Standing Committee on Information Technology, I was persuaded to sing for the Members. Unrehearsed and amateur but do enjoy! pic.twitter.com/QDT4dwC6or

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 6, 2021

Wow ! We have almost a similar song in Hindi too !!!

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) September 6, 2021

दरअसल जावेद अख्तर ने शशि थरूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह ! हमारे पास हिंदी में भी लगभग ऐसा ही एक गाना है !!' जावेद अख्तर का यह कमेंट कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने गीतकार को जमकर ट्रोल किया। वहीं अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही पति जावेद अख्तर का सपोर्ट किया है।

And all those trolls just chill . Shashi Tharoor is a good friend and Javed’s remark was in pure jest ! https://t.co/NsYKOPyM1a

— Azmi Shabana (@AzmiShabana) September 7, 2021

शबाना आजमी ने शशि थरूर के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शशि ! यह बहुत प्यारा।' वहीं अपने इस कमेंट पर शबाना आजमी ने दूसरे ट्वीट में जावेद अख्तर को ट्रोल करने वालों के लिए लिखा, 'ट्रोल्स जस्ट चिल। जावेद और शशि थरूर दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। जावेद ने बड़े अच्छे मन से मजाक किया था।' सोशल मीडिया पर शबाना आजमी का यह ट्वीट भी तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि शशि थरूर ने अपने गाने का वीडियो सोमवार को ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुझे इसके कुछ सदस्यों ने गाना गाने के लिए राजी किया। बिना रिहर्सल और शौकिया लेकिन गाने में बहुत मजा आया।'

chat bot
आपका साथी