Inside Edge 3 के साथ शुरू हुआ क्रिकेट का हल्ला, अब चलेगा रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और तापसी पन्नू का बल्ला

शुक्रवार को महिला क्रिकेट की वेटरन खिलाड़ी और वनडे टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिट्ठू की रिलीज डेट घोषित की गयी। यह फिल्म 4 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मिताली के जन्मदिन पर रिलीज डेट का एलान इसे खास बनाता है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:44 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:44 PM (IST)
Inside Edge 3 के साथ शुरू हुआ क्रिकेट का हल्ला, अब चलेगा रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और तापसी पन्नू का बल्ला
Jersey, Shabaash Mithu and 83 in cinemas. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेजन प्राइम वीडियो पर वेब सीरीज इनसाइड एज का तीसरा सीजन रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज के फैंस जानते होंगे कि इसकी क्राइम-थ्रिलर सीरीज की कहानी की पृष्ठभूमि क्रिकेट के खेल में होने वाले खेल पर आधारित है। इस सीरीज में एक लाइन बोली गयी है कि बॉलीवुड और क्रिकेट की शादी से बड़ा मनोरंजन दूसरा नहीं हो सकता।

दिसम्बर से फरवरी तक बॉलीवुड में ऐसी ही शादियां देखने को मिलेंगी, जिनमें क्रिकेट के रोमांचक खेल को बॉलीवुड सितारे बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। अलग-अलग कहानियों वाली इन फिल्मों को क्रिकेट एक-दूसरे सो जोड़ता है।

क्रिसमस के मौके पर आएगी 83... मौजूदा वक्त की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 83 भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप जीत की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी। निर्देशक कबीर खान इस फिल्म के जरिए दर्शकों को इंडियन क्रिकेट के उस दौर में ले जाएंगे, जब विश्व कप जीतना भारतीय टीम के बस की बात नहीं मानी जाती थी। 24 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आ रही फिल्म में रणवीर सिंह कप्तान कपिल देव की भूमिका में हैं। दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव और पंकज त्रिपाठी पीआर मान सिंह के रोल में हैं।

31 जनवरी को दर्शकों के बीच पहुंचेगी जरसी। शाहिद कपूर अभिनीत यह फिल्म एक पूर्व क्रिकेटर के बारे में है, जो दस साल के लम्बे गैप के बाद एक बार फिर मैदान पर उतरना चाहता है। जरसी वैसे तो काल्पनिक कहानी पर बनी है, पर ना जाने कितने क्रिकेट प्रेमियों की अपनी कहानी होगी। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नौरी ने किया है, जो इस फिल्म को पहले तेलुगु में बना चुके हैं। शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और डैड पंकज कपूर मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mithali Raj (@mithaliraj)

महिला क्रिकेट की वन डे टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक शाबाश मिट्ठू 4 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में तापसी पन्नू मिताली के किरदार में पर्दे पर बल्ला घुमाते हुए दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है, जबकि इसे प्रिया एवन ने लिखा है। वायाकॉम 18 निर्माता हैं, जो मैरी कॉम की बायोपिक बना चुके हैं। विजय राज फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आएंगे। तो क्रिकेट के चाहने वालों के लिए यह विंटर सीजन काफी हॉट रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी