झील किनारे मेटिटेशन करती दिखीं सारा अली खान, देखें वीडियो

एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिविटी के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने राजस्थान ट्रिप की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो चिल करती दिख रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:16 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:16 AM (IST)
झील किनारे मेटिटेशन करती दिखीं सारा अली खान, देखें वीडियो
Sara Ali Khan was seen doing meditation on lakeside. photo source @saraalikhan95 instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी एक्टिविटी के चलते काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर अपनी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने शनिवार को राजस्थान ट्रिप की एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो चिल करती दिख रही हैं। इस वीडियो को अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि झील, पहाड़ों के किनारे बैठकर मस्ती करती दिख रही हैं। साथ ही वीडियो में वो पहाड़ पर बैठकर मेटिटेशन करती नजर आ रही हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘राजाओं का राज्य- झीलों का शहर सूरज की किरणों में सारा बेक्स सनसेट सूर्योदय, उसने इतने फोटो खींचे लेकिन प्रिय सूर्य की इन यादों के बिना उसकी आंखें दुखती हैं और दिल दुखता है।’

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सारा अली खान की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में चिल करती दिख रही हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म अभिनेत्री डबल रोल में नजर आने वाली हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आने वाली हैं।

इसके अलावा वो महाभारत के योद्धा अश्वत्थामा पर आधारित फिल्म द इम्मोर्टल अश्वात्थामा में अभिनेता विक्की कौशल के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म द इम्मोर्टल अश्वात्थामा के जरिए विक्की और सारा अली खान पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी