Sara Ali Khan ने किया गाने का रियाज, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- ‘असली टैलेंट इधर है’

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों कश्मीर में अपने भाई इब्राहिम खान के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की हैं जिसमें वो रियाज करती नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:20 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 10:20 AM (IST)
Sara Ali Khan ने किया गाने का रियाज, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- ‘असली टैलेंट इधर है’
Sara Ali Khan has fun with brother Ibrahim. photo source @saraalikhan95 instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नई वीडियो शेयर की हैं, जिसमें वो म्यूजिक का रियाज करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें वो ‘दमादम मस्त कलंदर’ गाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी वीडियो में वो कश्मीर की हस्निवादियों में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘असली टैलेंट इधर है’ वहीं उन्होंने अपनी दूसरी वीडियो पर लिखा, ‘मैं नहीं रोउंगी।’ उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया।

इससे पहले उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई इब्राहिम के साथ फोटो शेयर किया था, जिसमें वो कश्मीर में की हस्निवादियों में मस्ती करती नजर आ रही हैं। सारा अली खान के इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को आनंद एल राय द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। उन्होंने आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर 1' में अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

उनकी ये फिल्म साल 1995 में आई गोविंद और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर 1' का सीक्वल है। उनकी इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर क्रिसमस के दिन रिलीज किया गया था।

chat bot
आपका साथी