Sara Ali Khan और जान्हवी कपूर को वर्कआउट के बाद साथ किया गया स्पॉट, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और जान्हवी कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं और दोनो की फिटनेस ट्रेनर भी एक ही हैं जिसके चलते दोनों को साथ वर्कआउट करते स्पॉट किया जाता है। अब उन्हें अपनी फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के फिटनेस सेंटर के बाहर स्पॉट किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:56 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:56 PM (IST)
Sara Ali Khan और जान्हवी कपूर को वर्कआउट के बाद साथ किया गया स्पॉट, देखें वायरल वीडियो
Sara Ali Khan and Janhvi Kapoor spotted together after workout. photo source @ manav.manglani instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर कम होने के बाद महाराष्ट्र में 7 जून से चरणबद्घ तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिम और फिटनेस सेंटर खोलते ही अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने जिम जाकर एक्सरसाइज करना शुरू कर दिया है।

अब एक्ट्रेस सारा अली खान और जान्हवी कपूर को अपनी फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के मुंबई स्थित फिटनेस सेंटर के बाहर स्पॉट किया गया है। वीडीयो में सारा अली खान ब्लैक कलर टॉप और ब्लू कलर के शॉर्ट में नजर आ रही हैं। तो वहीं जान्हवी कपूर व्हाइट कलर के साथ ब्राउन कलर के ट्राउजर में दिख रही हैं।

उनकी इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सारा और जान्हवी की इस वीडियो को सोशल मीडिया उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ कमेंट अपनी प्रक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

हाल ही में सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो जान्हवी कपूर के साथ वर्कआउट करती दिख रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेर्स लोअर स्क्वैट्स करती दिख रही हैं। साथ ही वीडियो के बैक ग्राउंड में जस्टिन बीबर का सॉन्ग भी सुनाई जे रहा है। इस वर्कआउट वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर सारा ने कैप्शन लिखा, ‘गो विद द फ्लो, स्थिर और धीमा, किक हाई स्क्वाट लो इस प्रकार हमको गोल्डन ग्लो मिलेगा।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

बात अगर सारा अली खान के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म वो बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ अहम किरदार प्ले कर रही हैं।

वहीं जान्हवी कपूर की बात करें तो वो सिद्धार्थ सेन गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' में भी नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी