सपना चौधरी ने बर्थडे से पहले ही खुद को ऐसे किया विश, देखें तस्वीरें
सपना चौधरी ने अपने जन्मदिन से पहले ही खुद को बधाई दी है। उनका जन्मदिन 25 सितंबर को है। सपना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट डाली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सपना चौधरी ने अपने जन्मदिन से पहले ही खुद को बधाई दी है। उनका जन्मदिन 25 सितंबर को है। सपना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट डाली है। इसमें लिखा है कि इतना टाइम गुजर गया है। लगता है कि बड़ी हो गई हूं। हैप्पी बर्थ डे टू मी। इन एडवांस।
हाल में सपना चौधरी का नया गाना, मेरे जिगर का टुकड़ा रिलीज हुआ है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को सपना चौधरी पर फिल्माया गया है। जबकि इसे मधुर आवाज राहुल पुट्ठी और सिनम कैथोलिक ने दी है।
सोशल मीडिया की क्वीन
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। उनके चाहने वालों को हमेशा सपना के नए वीडियो का इंतजार रहता है। अगर बात करें सपना की तस्वीरों की तो वे भी खास होती हैं जो सोशल मीडिया पर धूम मचाती हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी को हाल ही में (Delhiites Icon Of The Year Entertainer) एंटरटेनर अवॉर्ड दिया गया था।
हरियाणवी सांग और डांस में महारत
सपना को हरियाणवी सांग और डांस में माहिर माना जाता है। पहले सपना बिल्कुल देसी स्टाइल में रहती थीं, लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उनका स्टाइल बिल्कुल बदल गया। अब वह वेस्टर्न ड्रेस भी खूब पहनती हैं। वहीं उनका लुक काफी ग्लैमरस हो गया है। इंस्टा पर उनके 2.1 मिलियन से ज्यादा फालोअर हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on Aug 21, 2019 at 12:00am PDT