ये हैं बॉलीवुड के 7 ऐसे स्टार्स जिन्होंने 1-2 नहीं बल्कि 3-4 शादियां तक की

धर्मेंद्र से लेकर आमिर ख़ान और दिलीप कुमार से लेकर सैफ़ अली ख़ान तक ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने दोबारा भी शादी की।

By Hirendra JEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 08:21 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 08:55 AM (IST)
ये हैं बॉलीवुड के 7 ऐसे स्टार्स जिन्होंने 1-2 नहीं बल्कि 3-4 शादियां तक की
ये हैं बॉलीवुड के 7 ऐसे स्टार्स जिन्होंने 1-2 नहीं बल्कि 3-4 शादियां तक की

मुंबई। बॉलीवुड में सुष्मिता सेन से लेकर तब्बू तक ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने शादी नहीं की है। मलाइका अरोड़ा समेत कई ऐसे भी हैं जो शादी के बाद तलाक लेकर अपने रास्ते बदल चुकी हैं। तो कुछ ऐसी भी बेमिसाल जोड़ियां हैं जो लंबे समय से अपने जीवन साथी के साथ दांपत्य जीवन का आनंद ले रहे हैं। लेकिन, इन सबके बीच आज हम बात कर रहे हैं ऐसे स्टार्स की, जिन्होंने एक, दो नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा बार शादियां की हैं। सबसे पहले बात संजय दत्त की।

गौरतलब है कि मान्यता दत्त संजय की तीसरी पत्नी हैं। मान्यता से संजय दत्त ने 2008 में शादी की थी। मान्यता से पहले संजय अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई को डिवोर्स (1998-2005) दे चुके थे। संजय की पहली पत्नी का नाम ऋचा शर्मा था, जिनकी मौत ब्रेन ट्यूमर से 1996 में हो गयी थी। संजय और ऋचा की शादी 1987 में हुई थी। ऋचा से संजय को एक बेटी भी है- त्रिशाला। नीचे की तस्वीर में आप संजय दत्त के साथ उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की एक पुरानी तस्वीर देख सकते हैं!

यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर की फ़िल्म 'सांड की आंख' इस दिन होगी रिलीज़, देखें धांसू पोस्टर

किशोर कुमार

यह बात किसी से नहीं छुपी है कि किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। किशोर कुमार ने अपनी पहली शादी 21 साल की उम्र में ही कर ली थी। उनकी पहली पत्नी बनीं- बंगाली फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता। जिनसे इन्हें एक बेटा अमित कुमार हुआ। लेकिन, शादी के आठ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। किशोर कुमार ने 1960 में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला से कोर्ट में दूसरी शादी की। 1969 में मधुबाला का देहांत हो गया और उसके बाद किशोर कुमार ने 1976 में बॉलीवुड एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की। यह शादी सिर्फ दो साल तक ही चली। योगिता बाली से तलाक लेने के 2 साल बाद किशोर कुमार ने अपनी चौथी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर से 1980 में की।

कबीर बेदी

कबीर बेदी एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने हाल ही में 70 साल की उम्र में अपनी चौथी शादी कर सबको चौंका दिया था। उनकी पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी (1969–1973) से हुई, जिससे उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटा सिद्धार्थ हुए। उन्होंने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से की। यह शादी भी बहुत दिनों तक नहीं चल सकी। कबीर ने 1990 के दशक में तीसरी शादी टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से की थी। 2005 में ये रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ। इसके बाद से ही कबीर ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ समय तक लिव-इन में रहने के बाद अब दोनों शादी कर चुके हैं। खास बात यह कि कबीर की चौथी पत्नी परवीन (उम्र करीब 40 साल) उनकी बेटी पूजा बेदी से भी चार साल छोटी हैं।

करण सिंह ग्रोवर

एक्टर और मॉडल करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल अभिनेत्री बिपाशा बासु से अपनी तीसरी शादी की। इससे पहले वह टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंजेट और श्रद्धा निगम से शादी करने के बाद अलग हो चुके हैं।

नीलिमा अज़ीम

सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि कुछ एक्ट्रेसेस भी इस लिस्ट में शामिल हैं। छोटे और समानांतर फ़िल्मों की अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम ने तीन शादियां की हैं। नीलिमा ने पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से की थी। एक्टर शाहिद कपूर इन्हीं की संतान हैं। जब शाहिद तीन साल के थे तब दोनों अलग हो गए। पंकज से अलग होने के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की। जिनसे उन्हें एक बेटा ईशान है। 2001 में राजेश खट्टर से भी नीलिमा का अलगाव हो गया और नीलिमा ने आखिर में अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रज़ा अली ख़ान से तीसरी शादी कर ली।

विधु विनोद चोपड़ा

फ़िल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने भी तीन शादियां की हैं। उन्होंने फ़िल्म क्रिटिक और लेखिका अनुपमा चोपड़ा से 1990 में तीसरी शादी की थी। अनुपमा से पहले रेनू सलूजा और शबनम सुखदेव से उनकी शादी हुई थी।

सिद्धार्थ रॉय कपूर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक्ट्रेस विद्या बालन से तीसरी शादी की है। विद्या से पहले सिद्धार्थ ने अपने बचपन की दोस्त आरती बजाज के साथ पहली तो वहीं एक टीवी प्रोड्यूसर कविता से दूसरी शादी की थी। उन दोनों से उनका अलगाव हो गया था। बताते चलें कि एक से ज्यादा शादी करने वालों की बॉलीवुड में लंबी कतार है। धर्मेंद्र से लेकर आमिर ख़ान और दिलीप कुमार से लेकर सैफ़ अली ख़ान तक ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने दोबारा भी शादी की।

chat bot
आपका साथी