सलीम- जावेद की हिट जोड़ी को पर्दे पर ला रहे बच्चे, सलमान, जोया और फरहान अख्तर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री

70 के दशक की मशहूर जोड़ी रही है सलीम- जावेद की। इस जोड़ी ने शोले और दीवार जैसी सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। हालांकि इनकी जोड़ी कई साल पहले अलग हो गई थी। लेकिन अब जल्द ही ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:43 PM (IST)
सलीम- जावेद की हिट जोड़ी को पर्दे पर ला रहे बच्चे, सलमान, जोया और फरहान अख्तर बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री
सलीम जावेद की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में हमेशा ही जोड़ियां का बोलबाला रहा है। गायकों की जोड़ी, लेखकों की जोड़ी, म्यूजिक कंपोजरों की जोड़ी। ऐसी ही एक 70 के दशक की जोड़ी रही है सलीम- जावेद की जोड़ी। इस जोड़ी ने शोले और दीवार जैसी सुपरहिट फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। हालांकि इनकी जोड़ी कई सालों पहले ही अलग हो गई थी। लेकिन अब जल्द ही ये जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।

दरअसल सलीम- जावेद की जोड़ी के ऊपर जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' बनने जा रही है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण तीन प्रमुख प्रोडक्शन हाउस- सलमान खान फिल्म्स (सलमान खान), एक्सेल एंटरटेनमेंट (जावेद अख्तर- रितेश सिधवानी) और टाइगर बेबी फिल्म्स (जोया अख्तर- रीमा कागती) करने जा रहे हैं। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन नम्रता राव करेंगे।

इस डॉक्यूमेंट्री में 70 के दशक का वो जादू दिखाया जाएगा जिसे सलीम-जावेद ने मिलकर बनाया था। सलीम जावेद ही वो लेखक हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन को इंडस्ट्री का एंग्री यंग मैन बनाया है। जिसके चलते डॉक्यूमेंट्री का नाम भी 'एंग्री यंग मैन' रखा जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में पुरानी रियल फुटेज और सलीम, जावेद के इंटरव्यू का भी इस्तेमाल किया जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री को अगले साल ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि 70 के दशक में सलीम-जावेद की जोड़ी ने बॉलीवुड के लिए कई कामयाब फिल्में लिखी हैं। जिनमें जंजीर, शोले, सीता और गीता, दीवार, त्रिशूल, डॉन, शान और शक्ति का नाम शामिल है। हालांकि 80 का दशक आते-आते सलीम-जावेद की ये हिट जोड़ी टूट गई थी। इनके अलग होने का कारण तो कभी सामने नहीं आया। लेकिन सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक शाम वह कुछ काम कर रहे थे तभी जावेद अख्तर आए और कहने लगे कि 'मैं अलग होना चाहता हूं।' हालांकि, दोनों ने साल 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया लिखी थी।

सोनम कपूर का नया फोटोशूट आया चर्चा में, एक लाख रुपये की स्कर्ट पहन अनिल कपूर की बेटी ने दिया पोज

chat bot
आपका साथी