जब सलमान खान ने सरेआम सोनम कपूर के दुपट्टे से पोछा पसीना, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन, देखें Video

लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के तीन गाने रिलीज हुए हैं। इन सभी गानों को सलमान ने अपनी आवाज दी है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 09:29 AM (IST)
जब सलमान खान ने सरेआम सोनम कपूर के दुपट्टे से पोछा पसीना, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन, देखें Video
जब सलमान खान ने सरेआम सोनम कपूर के दुपट्टे से पोछा पसीना, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन, देखें Video

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड स्टार्स के फैंस को उनकी लेटेस्ट तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं कई बार उनकी थ्रोबैक वीडियोज और तस्वीरें भी जमकर वायरल होती हैं। वहीं अब लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड दबंग सलमान खान और सोनम कपूर का एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है उनका ये वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है। 

एक्टर सलमान खान और सोनम कपूर का ये वीडियो उनकी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की रिलीज के दौरान का है। इस वीडियो को lnbollywood नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी को-एक्ट्रेस सोनम कपूर के दुपट्टे से पसीना पोंछते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान खान गर्मी से परेशान हैं उनको पसीना निकलता है। उस वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आता। तभी सलमान ने उनके बगल में खड़ी सोनम कपूर के दुपट्टे को हाथ में लेकर अपने चेहरे का पसीना पोछते हैं।

 

View this post on Instagram

😜😜

A post shared by Bollywood 1M💙 (@lnbollywood) on May 15, 2020 at 10:58am PDT

हालांकि, सोनम के एक्सप्रेशन्स से साफ दिख रहा है कि वह सलमान को लेकर काफी परेशान थीं। इस दौरान सोनम पूरी तरह से सपोर्टिव दिखीं। सलमान के थोड़े संभलने पर दोनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिया। सलमान खान का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान, सोनम कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और अरमान कोहली जैसे सितारे नजर आए थे। 

आपको बता दें, लॉकडाउन के दौरान सलमान खान के तीन गाने रिलीज हुए हैं। इन सभी गानों को सलमान ने अपनी आवाज दी है। कुछ दिनों पहले सलमान का गना 'तेरे बिना...' रिलीज हुआ है। इस गाने मेें सलमान खान के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस नजर आईं थीं। वहीं एक और गाना सलमान ने कोरोना वायरस पर बनाया था। ये गाना था 'प्यार करोना'। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं ईद के मुबारक मौके पर सलमान का गाना 'भाई भाई' रिलीज हुआ। उनके इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। गानें में सलमान खान दबंग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी