Exclusive सलमान की भारत से 'अंदाज़ अपना अपना' का जुड़ा है ये जबरदस्त कनेक्शन, जानकर हैरान होंगे

फिल्म भारत में सलमान खान के साथ कोई ऐसे कलाकार जुड़ने जा रहे हैं जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म अंदाज़ अपना अपना में अहम किरदार निभाया था।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 08:43 AM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 09:23 AM (IST)
Exclusive सलमान की भारत से 'अंदाज़ अपना अपना' का जुड़ा है ये जबरदस्त कनेक्शन, जानकर हैरान होंगे
Exclusive सलमान की भारत से 'अंदाज़ अपना अपना' का जुड़ा है ये जबरदस्त कनेक्शन, जानकर हैरान होंगे

अनुप्रिया वर्मा,मुंबई। सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ चुका है और दर्शक इस लेकर काफी उत्साहित भी हैं। फिल्म में सलमान खान के पांच लुक नजर आ रहे हैं। सलमान इसमें उम्रदराज किरदार में भी नजर आएंगे।

फिल्म में सुनील ग्रोवर, सलमान खान, कटरीना कैफ और दिशा पटानी अहम भूमिका में दिख रहे हैं। लेकिन कम लोगों को ही इस बात की जानकारी होगी कि सलमान की इस फिल्म से उनकी 30 साल पुरानी फिल्म अंदाज़ अपना अपना का भी एक गहरा कनेक्शन जुड़ गया है।

जी हां, इस फिल्म में सलमान खान के साथ कोई ऐसे कलाकार जुड़ने जा रहे हैं, जिन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म अंदाज़ अपना अपना में अहम किरदार निभाया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंदाज़ अपना अपना में भल्ला का लोकप्रिय किरदार निभाने वाले शहजाद खान फिल्म का हिस्सा बने हैं। भल्ल का किरदार दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था, सिने प्रेमी उसे आज भी याद करते हैं। भल्ला का किरदार निभाने वाले शहजाद खान सलमान खान की इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस बारे में जब जागरण डॉट कॉम ने शहजाद खान से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हां , यह खबर सही है। वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के ट्रेलर में वह नजर भी आए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में वह कटरीना कैफ के बॉस के किरदार में हैं। उनका कहना है कि उनके लिए यह सलमान के साथ रीयूनियन है। उन्हें पुराने दिनों की खूब याद आई। उन्होंने कहा कि सलमान खान उनके लिए आज भी वैसे ही हैं जैसे कई सालों पहले थे। वह आज भी नहीं बदलें।

शहजाद को सलमान के सेट पर खूब प्यार मिला और खूब परिवार की तरह माहौल रहा। सभी ने उनका पूरा खयाल रखा। अंदाज़ अपना अपना के दिन की याद खूब शेयर की।

बता दें कि शहजाद और भी फिल्में को हिस्सा होंगे।

chat bot
आपका साथी