'डेविल' में रणबीर कपूर की कास्टिंग से सलमान खान नाराज, फिल्म का टाइटल भी पसंद नहीं आया

सलमान खान डेविल फिल्म के टाइटल ने खुश नहीं हैं। वहीं भाईजान को डेविल फिल्म में रणबीर कपूर की कास्टिंग भी पसंद नहीं आई है।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 05:23 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 05:23 PM (IST)
'डेविल' में रणबीर कपूर की कास्टिंग से सलमान खान नाराज, फिल्म का टाइटल भी पसंद नहीं आया
'डेविल' में रणबीर कपूर की कास्टिंग से सलमान खान नाराज, फिल्म का टाइटल भी पसंद नहीं आया

नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान डेविल फिल्म के टाइटल ने खुश नहीं हैं। वहीं भाईजान को डेविल फिल्म में रणबीर कपूर की कास्टिंग भी पसंद नहीं आई है। दरअसल डेक्कन क्रॉनिकल की सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सलमान खान ने संदीप वांगा की फिल्म डेविल के नाम पर आपत्ति जताई है। साथ ही सलमान को रणबीर कपूर की कास्टिंग से भी दिक्कत है।

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले कहा गया था कि कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप वांगा डेविल नाम की एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर को कास्ट करने की भी बात चली। हालांकि संदीप वांगा इस फिल्म के लिए साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू को लेना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी। महेश बाबू का कहना था कि इस फिल्म में हीरो का कैरेक्टर काफी ग्रे है। फिर इस रोल के लिए रणबीर की बात चली। 

किक 2 में भी है डेविल

दरअसल सलमान खान ने एक ट्वीट कर अपने फैंस को बताया था कि वे किक 2 जल्द ही लेकर आने वाले हैं। हालांकि, साजिद नाडियाडवाला ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि वे किक 2 कब बनाने वाले हैं। किक 2 में सलमान खान के कैरेक्टर का नाम देवीलाल यानी डेविल है। 

भाई जान को पसंद नहीं...

सलमान खान, रणबीर कपूर को पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में अगर दोनों की फिल्में आसपास रिलीज होती हैं तो फैंस के मन में एक कंफ्यूजन पैदा होगा जिससे चलते सलमान खुश नहीं हैं। 

chat bot
आपका साथी