सलमान खान ने ईद पर की 5000 परिवारों की मदद, घर पर भेजे फूड किट्स

Salman Khan On Eid सलमान खान ने ईद के मौके पर 5000 परिवारों को फूड किट्स बांटकर मदद की है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 10:35 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 10:35 AM (IST)
सलमान खान ने ईद पर की 5000 परिवारों की मदद, घर पर भेजे फूड किट्स
सलमान खान ने ईद पर की 5000 परिवारों की मदद, घर पर भेजे फूड किट्स

नई दिल्ली, जेएनएन। जब से देश में लॉकडाउन हुआ है, तब से सुपरस्टार सलमान खान जरुरतमंदों की काफी मदद कर रहे हैं। अभी तक सलमान खान 25000 से ज्यादा डेली वेजेज वर्कर्स की आर्थिक सहायता करने के साथ कई जरुरतमंद लोगों को फूड किट्स बांट चुके हैं। ईद के मौके पर भी सलमान खान ने एक बार फिर गरीब लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ईद पर सलमान खान ने करीब 5000 परिवारों की मदद करने का फैसला किया।

सलमान खान ने ईद के अवसर पर करीब 5000 परिवारों के घरों तक फूड किट्स भेजे हैं। ऐसा सलमान खान पहले भी कर चुके हैं। हाल ही कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें दिख रहा था कि सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस से ट्रैक्टर, बैलगाड़ी में फूड किट्स भरकर भेज रहे हैं। लॉकडाउन में सलमान खान की ओर से की जा रही इस मदद की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और उनके फैंस उन्हें दुआ भी दे रहे हैं।

Thank you @BeingSalmanKhan bhai for reaching out to 5000 families in your own special way on the occasion of Eid and spreading happiness...Humans like you balance the society,Thank you for the Eid kits distributed to one and all...special way of bhai wishing Eid !!! pic.twitter.com/7oTPPeXZMv

— Rahul.N.Kanal (@Iamrahulkanal) May 24, 2020

पॉलीटिशयन राहुल एन कनल ने ट्विटर पर सलमान खान की ओर से भेजी जा रही मदद की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों के साथ राहुल ने लिखा है, ' ईद के मौके पर इस तरीके से 5000 परिवारों तक पहुंचने और खुशियां बांटने के लिए सलमान भाई आपका शुक्रिया। आपके जैसे इंसान ही समाज को संतुलित रखते हैं और ईद पर किट्स बांटने के लिए शुक्रिया... भाई के ईद पर मुबारकबाद देने का अलग तरीका।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@jacquelinef143 @waluschaa #TereBina #TereBinaTeaserOutTomorrow #LockdownConversations #IndiaFightsCorona

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on May 9, 2020 at 8:30am PDT

इससे पहले सलमान खान ने 25000 वर्कर्स के बैंक खातों में दो किश्त में 3-3 हजार रुपये भेजे थे। उसके बाद सलमान खान कई लोगों के खाने की व्यवस्था की। इसके अलावा सलमान कई जूनियर आर्टिस्ट, हमशक्ल कलाकार की भी मदद कर चुके हैं। सलमान खान के अलावा भी कई स्टार्स लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं, जिसमें कई लोग वर्कर्स की मदद कर रहे हैं तो कई सेलेब्स पीएम, सीएम फंड में पैसे भी जमा कर रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी