'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' देखने पहुंचे फैंस की वजह से परेशान हुए सलमान खान, गुहार लगाते हुए बोले- 'ऐसा मत करो'

सलमान खान को करीब दो साल बाद सिनेमाघरों में देखकर उनके फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन लोगों का ये एक्साइटमेंट देख सलमान खान थोड़े परेशान भी नजर आ रहे हैं। इसी के चलते सलमान खान ने अपने फैंस से एक वीडियो शेयर कर खास गुजारिश की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:39 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:39 AM (IST)
'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' देखने पहुंचे फैंस की वजह से परेशान हुए सलमान खान, गुहार लगाते हुए बोले- 'ऐसा मत करो'
अंतिम: द फाइनल ट्रुथ, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ मुख्य किरदार में उनके जीजा आयुष शर्मा भी हैं। सलमान खान को करीब दो साल बाद सिनेमाघरों में देखकर उनके फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन लोगों का ये एक्साइटमेंट देख सलमान खान थोड़े परेशान भी नजर आ रहे हैं। इसी के चलते सलमान खान ने अपने फैंस से एक वीडियो शेयर कर खास गुजारिश की है।

दरअसल सलमान खान का क्रेज इतना ज्यादा है कि उनके फैंस उनके लिए जो भी करें वो कम ही लगता है। हाल ही में फिल्म 'अंतिम' देखने सिनेमाघरों में पहुंचे कुछ लोगों ने सलमान को देख सिनेमाघरों में खुशी जताते हुए आतिशबाजी की। सलमान खान के फैंस सिनेघर में पटाखे लेकर पहुंच थे। ऐसे में वहां कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। ये देखते हुए सलमान खान ने अपने फैंस से ऐसा ना करने की गुजारिश की है। सलमान ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस से ऐसा ना करने की अपील की है।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सिनेमाघर का ही है जहां पर अंतिम देते हुए दर्शक आतिशबाजी कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश करना चाहता हूं कि वह थिएटर के अंदर पटाखे न लेकर जाएं। ऐसा करने से वहां आग लगने का खतरा है। इसके साथ ही आप अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।'

आगे सलमान खान ने सिनेमाघर संचालकों से गुजारिश करते हुए लिखा, 'मेरी थिएटर ओनर्स से भी गुजारिश है कि लोगों को थिएटर के अंदर पटाखे न लेकर आने दें। सिक्योरिटी को एंट्री प्वॉइंट पर ही उन लोगों को रोकना चाहिए जो थिएटर के अंदर पटाखे लेकर आ रहे हैं। फिल्म को हर तरह से एन्जॉय करें, लेकिन प्लीज- प्लीज ऐसा करने से बचें, मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश कर रहा हूं। शुक्रिया।' बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों की मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल कर रही है।

chat bot
आपका साथी