Saina First Look: प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा की फिल्म के लिए दी बधाई, साइना नेहवाल ने दिया यह रिएक्शन

Saina First Look साइना फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया हैl परिणीति चोपड़ा ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया हैl पोस्टर में एक हाथ को देखा जा सकता है जो शटल कॉक को उड़ा रहा है और शटल कॉक पर साइना लिखा हुआ हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 11:18 PM (IST)
Saina First Look: प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा की फिल्म के लिए दी बधाई, साइना नेहवाल ने दिया यह रिएक्शन
परिणीति चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैं और वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही बायोपिक 'साइना' का फर्स्ट लुक शेयर किया थाl इसे देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया हैl उन्होंने परिणीति चोपड़ा की सराहना की हैl इसके बाद साइना नेहवाल ने भी प्रियंका चोपड़ा का आभार व्यक्त किया हैl

पिछले कुछ महीने से फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म और साइना नेहवाल के जीवन पर बन रही बायोपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी और उनकी शूटिंग कर रही थीl यह फिल्म भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित हैl

🙏🙏 https://t.co/UGiCTNzt5w" rel="nofollow

— Saina Nehwal (@NSaina) March 2, 2021

मंगलवार को परिणीति ने साइना नेहवाल की बायोपिक से जुड़ा फर्स्ट लुक शेयर किया जो कि बड़ी तेजी से वायरल हो गयाl उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म का नाम 'साइना' होगाl परिणीति चोपड़ा ने इस बात की भी जानकारी दी कि यह फिल्म 26 मार्च 2021 को रिलीज होनेवाली हैl प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, क्रश इट तिशा और टीम साइना' प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा के परफॉर्मेंस की भी सराहना कीl दरअसल वह परिणीति को तिशा कहती हैl प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट के बाद साइना नेहवाल ने प्रतिक्रिया दीl उन्होंने हाथ जोड़े हुए दो इमोजी शेयर कीl

 

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

साइना फिल्म का निर्देशन अमोल गुप्ते ने किया हैl परिणीति चोपड़ा ने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया हैl पोस्टर में एक हाथ को देखा जा सकता है, जो शटल कॉक को उड़ा रहा है और शटल कॉक पर साइना लिखा हुआ हैl परिणीति चोपड़ा फिल्म अभिनेत्री हैंl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म व्हाइट टाइगर में नजर आई थीl इसके अलावा वह कई फिल्मों में नजर आनेवाली हैंl वह फिल्मों की शूटिंग लगातार कर रही हैंl प्रियंका ने हाल ही में अपनी बायोपिक भी रिलीज की हैंl

chat bot
आपका साथी