Saba Ali Khan ने शेयर की जेह अली खान की तस्वीर, कहा ‘क्या हम एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं’

अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान भले ही बॉलीवुड की लाइम लाइट से काफी दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 04:20 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:20 PM (IST)
Saba Ali Khan ने शेयर की जेह अली खान की तस्वीर, कहा ‘क्या हम एक-दूसरे से मिलते-जुलते हैं’
Saba Ali Khan shared Jeh Ali Khan picture. photo source @sabapataudi instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान, इनाया खेमू और जेह की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

अब उन्होंने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने करीना कपूर खान के दूसरे बेटे जेह की तस्वीर के साथ अपने बचपन का एक फोटो पोस्ट किया है। इस कोलाज को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने फैंस से पूछा है कि क्या हम एक-दूसरे से मिलते हैं। इस फोटो में जेह और सबा अली खान बेहद क्यूट दिख रहे हैं। तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

सबा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मेरा जेह... जेह जान और मोई। एक जैसा क्लिक कर पर क्या हम एक दूसरे से मिलते जुलते हैं?।’ हाल ही में अपने बचपन की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अपनी छोटी बहन सोहा अली खान के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में वो उनको दुलार करती दिख रही है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba (@sabapataudi)

आपको बात दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है। वो अक्सर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर पटौदी पैलेस और परिवार के सदस्यों की पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वो केवल सारा, इब्राहिम ही नहीं बल्कि तैमूर अली खान और इनाया खेमू की भी अनदेखे फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं। जानकारी के अनुसार सबा पेशे से ज्वैलरी डिजाइनर हैं।

chat bot
आपका साथी