Genelia D'Souza संग रोमांस कर रहे थे रितेश देशमुख, सोफे के पीछे छुपा बैठा था ये डायरेक्टर फिर अचानक ही..., देखें Video

रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म बच्चन पांडे में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। रितेश देशमुख की लास्ट रिलीज फिल्म बागी 3 थी।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 02:35 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 02:35 PM (IST)
Genelia D'Souza संग रोमांस कर रहे थे रितेश देशमुख, सोफे के पीछे छुपा बैठा था ये डायरेक्टर फिर अचानक ही..., देखें Video
Photo Credit - Riteish Deshmukh Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री के हिट एंड क्यूट कपल्स में एक हैं। दोनों की जोड़ को फैंस काफी पसंद करते हैंं। शादी के बाद जहां जेनेलिया अपना सारा वक्त अपने बच्चों और फैमिली को देर रही हैं। वहीं रितेश भी उन्हें खुश रखने और उनपर अपने प्यार का इजहार करने का एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते। वहीं जेनेलिया और रितेश दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर ही दोनों अपनी तस्वीरें या फनी वीडियोज फैंस के बीच शेयर करते हैं। इसी बीच अब इस क्यूट कपल का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना और पत्नी जेनेलिया का एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है। सइस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों सोफे पर बैठ एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। तभी उनके सोफे के पीछे एक डायरेक्टर छुपा हुआ बैठा होता है। ये कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर मिलाप जावेरी हैं जो सोफै के पीछे छुपे होते हैं। जैसे ही जेनेलिया वहां से हटती हैं वह अचानक ही निकल आते हैंं। उन्हें देख रितेश देशमुख हैरान रह जाते हैं और वहां से भागने की कोशिश करते हैं, लेकिन भाग नहीं पाते। रितेश और जेनेलिया का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अबतक इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

रितेश देशमुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। रितेश देशमुख की लास्ट रिलीज फिल्म 'बागी 3' थी। रितेश सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' का भी हिस्सा हैं।

chat bot
आपका साथी