ऋचा चड्ढा ने शेयर की अली फजल के साथ तस्वीर, बताया कैसे पता चला हम Soulmates हैं

ऋचा चड्ढा अक्सर अली फजल के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं जो जमकर वायरल होती हैं। इन तस्वीरों में सबसे खास और मज़ेदार रहते हैं इनके कैप्शन्स। जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 10:35 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 07:19 AM (IST)
ऋचा चड्ढा ने शेयर की अली फजल के साथ तस्वीर, बताया कैसे पता चला हम Soulmates हैं
अली फजल, ऋचा चड्ढा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल बॉलीवुड के पावर कपल्स में शुमार हैं। दोनों की जोड़ी को उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। ऋचा चड्ढा अक्सर अली फजल के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं जो जमकर वायरल होती हैं। इन तस्वीरों में सबसे खास और मज़ेदार रहते हैं इनके कैप्शंस। जिन्हें खूब पसंद किया जाता है।

ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी और अली की कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में ऋचा ने अपनी एक तस्वीर और शेयर की है। इस तस्वीर में अली फ़ज़ल और ऋचा चड्ढा एकसाथ ज़ोर से हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। ये तस्वीर दोनों के किसी शूट की है। जिसमें ऋचा पीले रंग का लहंगा पहनी हैं और अली शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं। फ़ोटो के साथ ऋचा ने कैप्शन के ज़रिए बताया है कि उन्हें कैसे पता चला कि वो और अली soulmates हैं।

ऋचा चड्ढा ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट के ज़रिए शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ऋचा ने कैप्शन में लिखा, 'जब आपको एहसास हो जाए कि आप सोलमेट्स हो क्योंकि आप दोनों एक साथ ज़ोर ज़ोर से हंसते हो जब सोफा Fart की आवाज़ निकलता है।' ऋचा चड्ढा की इस पोस्ट की हुई तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वही उनके कैप्शन को पढ़कर ठहाके मारकर हंस भी रहे हैं। वहीं अली ने भी ऋचा की इस पोस्ट पर कमेंट किया है। अली ने अपने कमेंट में लिखा, 'हाहाहा, लव यू पार्टनर'।

 

View this post on Instagram

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)

बता दें कि अली फजल और ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे मजेदार पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अक्सर दोनों कमेंट्स में भी एक दूसरे की टांग खिंचाई करते नजर आते रहते हैं। बीते साल दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें उनकी शादी को पोस्टपोन करना पड़ा। हालांकि दोनों ने अब तक डिसाइड नहीं किया है कि वो कब शादी करने वाले हैं।

chat bot
आपका साथी