रिया चक्रवर्ती ने Fathers Day पर पिता के लिए जताया प्यार, बोलीं- 'आपकी बेटी होने पर गर्व है'

रिया चक्रवर्ती ने इन दिनों सोशल मीडिया से थोड़ी दूर हैं। हालांकि कुछ खास मौकों पर अभिनेत्री पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फादर्स डे को मौके पर भी पिता के लिए एक पोस्ट शेयर की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 03:17 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 03:17 PM (IST)
रिया चक्रवर्ती ने Fathers Day पर पिता के लिए जताया प्यार, बोलीं- 'आपकी बेटी होने पर गर्व है'
पिता के साथ रिया चक्रवर्ती, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दुनियाभर में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी लोगों ने अपने पिता के लिए कई पोस्ट शेयर किए हैं। इसके जरिए सभी लोगों ने अपने पिता के लिए प्यार जताया है। ऐसे में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को फादर्स डे की शुभकामानएं दी हैं। साथ ही उन्होंने मुश्किल वक्त के लिए खेद बी जताया है।

रिया चक्रवर्ती ने इन दिनों सोशल मीडिया से थोड़ी दूर हैं। हालांकि कुछ खास मौकों पर अभिनेत्री पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फादर्स डे को मौके पर भी पिता के लिए एक पोस्ट शेयर की है। रिया ने अपने पिता के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जिसमें अभिनेत्री महज 3 या 4 साल की रही होंगी। ये तस्वीर होली के समय की है। इसमें रिया और उनके पिता के चेहरे पर रंग लगा हुआ दिख रहा है।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने कैप्शन में पिता के लिए प्यार जाबिर किया है। रिया ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे पापा को हैप्पी फादर्स डे। आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा हैं। मुझे खेद है कि समय कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा। मिष्टी।'

रिया के इस पोस्ट पर उनके कई दोस्त और फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। रिया की तस्वीर पर उनकी खास दोस्त शिबानी दांडेकर ने भी कमेंट किया है। शिबानी ने कमेंट में लिखा 'ये बेस्ट तस्वीर है।' इसके अलावा रिया के कई फैंस ने भी इसमें कमेंट पर अभिनेत्री को स्ट्रॉन्ग बने रहने की सलाह दी है।

बता दें कि इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने सुशांत को याद कर उनके साथ की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा सा नोट भी लिखा था।

ब्वॉयफ्रेंड न होने पर जब एक पत्रकार ने मीनाक्षी शेषाद्रि को बोल दिया था 'आइस मेडेन', पढ़ें एक्ट्रेस का ये मजेदार किस्सा

chat bot
आपका साथी