रिया चक्रवर्ती ने की इस अभिनेता के साथ पार्टी, अलीबाग से लौटते हुए तस्वीरों में हुईं कैद

हाल ही में रिया चक्रवर्ती को एक अन्य अभिनेता के साथ स्पॉट किया गया। ये अभिनेता हैं 83 फेम साकिब सलीम। रिया और साकिब दोनों को अलीबाग से एक साथ आते हुए गैटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 02:18 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:54 AM (IST)
रिया चक्रवर्ती ने की इस अभिनेता के साथ पार्टी, अलीबाग से लौटते हुए तस्वीरों में हुईं कैद
साकिब सलीम, रिया चक्रवर्ती- फोटो साभार: Instagram (Manav manglani)

नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा सुर्खियों में रही थीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती। सुशांत के परिवार ने रिया के ऊपर अभिनेता के पैसे हड़पने और उन्हें मौत के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। हालांकि मामले में जांच अब भी चल रही है ऐसे में ये आरोप सही हैं या नहीं कहा नहीं जा सकता। लेकिन इस केस में एक नया ही एंगल निकला ड्रग्स का, जिसमें रिया बुरी तरह से फंस गईं। जिसके बाद से ही रिया लाइमलाइट से गायब भी हो गईं। हालांकि अब एक बार फिर से रिया सुर्खियों में आने लगी हैं।

हाल ही में रिया चक्रवर्ती को एक अन्य अभिनेता के साथ स्पॉट किया गया। ये अभिनेता हैं '83' फेम साकिब सलीम। रिया और साकिब दोनों को अलीबाग से एक साथ आते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान रिया कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने जींस और प्लेन टी-शर्ट पहन रखी थी। इसके साथ वो एक बैग भी कैरी की हुई थीं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

वहीं बात करें साकिब सलीम की तो साकिब भी शर्ट और पैंट में नजर आए। रिया और साकिब दोनों ने ही कैमरा के सामने कोई पोज नहीं दिया बल्कि सीधे वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती साकिब सलीम का बर्थडे सेलिब्रेट कर अलीबाग से लौट रही थीं ये तस्वीर उसी दौरान की है। रिया और साकिब के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए।

 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

सुशांत की मौत के बाद लाइम लाइट से दूर हो चुकीं रिया चक्रवर्ती अब एक बार फिर से अपनी पुरानी लाइफस्टाइल में वापस आ रही हैं। बीते दिनों चल रहे केस की वजह से घर में ही रहने वाली रिया अब बाहर निकल रही हैं। इससे पहले भी रिया को कई बार मुंबई में अलग- अलग जगहों पर स्पॉट किया जा चुका है।

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद रिया ड्रग्स एंगल में फंस गई थीं। जिसके चलते करीब एक महीने तक जेल में भी रही थीं। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस मामले में रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती भी फंसे थे और उन्होंने भी काफी समय जेल में बिताया।

Chehre के प्रोड्यूसर ने रिया चक्रवर्ती को बताया छोटी एक्ट्रेस, बोले- ‘ये इमरान और अमिताभ की फिल्म है तो उन्हें क्यों प्रमोट करूं?’

chat bot
आपका साथी