एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पहली बार मनाने जा रहीं छुट्टियां

सुशांत के निधन के बाद से ही रिया को काफी ट्रोल किया जाने लगा था। जिसकी वजह से रिया अपनी सोशल लाइफ से भी दूर हो गई थीं। अब रिया वापस अपनी नॉर्मल लाइफ में आ रही हैं। हाल ही वो 10 महीनों में पहली बार कहीं बाहर घूमने निकलीं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 04:12 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 04:12 PM (IST)
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पहली बार मनाने जा रहीं छुट्टियां
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब 10 महीने का समय बीत गया है। सुशांत के निधन के बाद से ही सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती। अभिनेता के निधन के बाद से ही रिया को काफी ट्रोल किया जाने लगा था। जिसकी वजह से रिया अपनी सोशल लाइफ से भी दूर हो गई थीं। लेकिन अब रिया वापस से अपनी नॉर्मल लाइफ में आ रही हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती इन 10 महीनों में पहली बार कहीं बाहर घूमने निकली हैं।

दरअसल रिया चक्रवर्ती हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। सुशांत के निधन के बाद ये पहली बार ही है जब रिया चक्रवर्ती एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हों। इस दौरान रिया ने ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई थी। उन्होंने लाइट ग्रीन कलर की चिकनकारी की कुर्ती के साथ व्हाइट प्लाजो पहना था। रिया ने अपनी सेफ्टी का खास ध्यान रखते हुए मास्क और फेस शील्ड भी लगाई थी।

रिया की एयरपोर्ट से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रिया का एक वीडियो सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट विरल भायानी ने भी शेयर किया है। इस वीडियो पर कमेंट कर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं कई लोग पैपराजी पर भी रिया को कैप्चर करने के लिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहीं थीं। लेकिन अब रिया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने किताब पढ़ते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में रिया रवींद्रनाथ टैगोर की कविता गीतांजिल पढ़ती हुई दिखाई दी थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक सवाल और एक अफसोस 'ओह' और 'कहां'? हजारों धाराओं के आंसू में पिघल गए और आश्वासन की बाढ़ में दुनिया को ले लिया कि 'मैं हूं'- रवींद्रनाथ टैगोर, गीतांजल‍ि।। इस पोस्ट में रिया चक्रवर्ती ने हैशटैग के साथ #keepingthefaith भी लिखा है।

बच्चे के लिए अर्जुन कपूर ने मांगी मदद तो हो गए ट्रोल, फिर दिया ऐसा जवाब की बोलती कर दी बंद

chat bot
आपका साथी