सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने पहली बार भाई के साथ शेयर की सेल्फी, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती के ऊपर उनकी मौत का आरोप लगा था। जिसके बाद से ही रिया चक्रवर्ती जमकर ट्रोल हुई थीं। जिसके बाद रिया सोशल मीडिया और लाइम लाइट दोनों से ही दूर हो गई थीं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:32 AM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती ने पहली बार भाई के साथ शेयर की सेल्फी, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ रिया चक्रवर्ती, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में आ गई थीं। रिया चक्रवर्ती अब तक भी खासी चर्चा में बनी रहती हैं। सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती के ऊपर उनकी मौत का आरोप लगा था। जिसके बाद से ही रिया चक्रवर्ती जमकर ट्रोल हुई थीं। जिसके बाद रिया सोशल मीडिया और लाइम लाइट दोनों से ही दूर हो गई थीं। वहीं अब एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं।

रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। रिया कई त्योहारों पर तो पोस्ट शेयर कर शुभकामनाएं देती ही रहती हैं। साथ ही साथ वो अपनी भी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पहली बार भाई के साथ कोई तस्वीर शेयर की है।

रिया चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। ये सेल्फी है जिसे रिया चक्रवर्ती ने खुद ही क्लिक किया है। तस्वीर में दोनों भाई- बहन सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। तस्वीर छत पर क्लिक की हुई नजर आ रही है। जिसमें दोनों बाई- बहन धूप सेकते हुए नजर आ रहे हैं। रिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'Resilience'.

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

रिया चक्रवर्ती के इस पोस्ट पर उनके कई दोस्त और चाहने वाले कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोग इस तस्वीर में रिया और शौवित की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कई लोग दोनों को ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद इस केस में लिप्त पाए गए थे। सुशांत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स केस सामने आया था। जिसकी वजह से रिया और शौविक दोनों को ही जेल जाना पड़ा था।

chat bot
आपका साथी