Republic Day पर लौटी विक्की कौशल की 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक', सिनेमाघरों में फिर गूंज रहा Hows The Josh

उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। आदित्य का यह डायरेक्टोरियल डेब्यू था। फ़िल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था। परेश रावल यामी गौतम कीर्ति कुल्हरी और टीवी एक्टर मोहित रैना भी अहम किरदारों में दिखे थे।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:45 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 09:45 AM (IST)
Republic Day पर लौटी विक्की कौशल की 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक',  सिनेमाघरों में फिर गूंज रहा Hows The Josh
Vicky Kaushal In Uri The Surgical Strike. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। 26 जनवरी को सिनेमाघरों में एक बार फिर How's The Josh की गूंज सुनाई देगी। विक्की कौशल की फ़िल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक गणतंत्र दिवस के मौक़े पर दोबारा रिलीज़ की गयी है। 2019 में आयी उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था और बॉक्स ऑफ़िस पर भी फ़िल्म काफ़ी सफल रही थी।

कोरोना वायरस पैनडेमिक के चलते गणतंत्र दिवस के मौक़े पर इस बार कोई बड़ी बॉलीवुड फ़िल्म रिलीज़ नहीं हो रही है। ऐसे में सिनेमाघरों में एक बार फिर उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक को उतारने का फ़ैसला किया गया है। फ़िल्म की निर्माता कम्पनी आरएसवीपी फ़िल्म्स ने सोशल मीडिया में इसका एलान किया है। कम्पनी के ट्विटर एकाउंट से यह जानकारी साझा की गयी है- इस गणतंत्र दिवस पर, आइए अपने जांबाज़ जवानों को सलाम करके अपना जोश हाई रखते हैं। उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक एक बार फिर सिनेमाघरों में देखिए। बता दें, 2019 में ही उरी- द सर्जिकल स्ट्राइम महाराष्ट्र के 500 सिनेमाघरों में कारगिल विजय दिवस के मौक़े पर 26 जुलाई को सिर्फ़ एक दिन के लिए रिलीज़ हुई थी।

This #RepublicDay , let’s keep our Josh high as we salute our brave soldiers. Watch #UriTheSurgicalStrike once again, in cinemas near you. Book now: https://t.co/dSt80Fz2HU" rel="nofollow @vickykaushal09 @yamigautam @SirPareshRawal @RonnieScrewvala @AdityaDharFilms @soniakanwar22 pic.twitter.com/FGwG9wNpGe

— RSVP Movies (@RSVPMovies) January 24, 2021

उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक का निर्देशन आदित्य धर ने किया था। आदित्य का यह डायरेक्टोरियल डेब्यू था। फ़िल्म में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था। परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हरी और टीवी एक्टर मोहित रैना भी अहम किरदारों में दिखे थे। फ़िल्म की कहानी 2016 में हुए उरी अटैक का जवाब देने की थीम पर आधारित थी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

2019 में फ़िल्म 11 जनवरी को रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी धमाकेदार मौजूदगी से चौंका दिया था। उरी ने लगभग 8 करोड़ की ओपनिंग ली थी और पहले हफ़्ते में 35 करोड़ का कलेक्शन करते हुए क़रीब 244 करोड़ का लाइफ़ टाइम कलेक्शन किया था। फ़िल्म में विक्की कौशल का मोनोलॉग Hows The Josh काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी इस मोनोलॉग का असर देखा गया था। इस फ़िल्म की कामयाबी ने विक्की कौशल को बॉलीवुड के भरोसेमंद कलाकारों की कतार में खड़ा कर दिया और उनके करियर को एक ज़बरदस्त उछाल दिया था।

chat bot
आपका साथी