Republic Day पर शिल्पा शेट्टी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, ट्रोलर्स बोले- 'मैडम जी स्कूल नहीं गई थीं क्या ?'

मंगलवार को पूरे देश में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर आम से लेकर खास तक हर किसी ने गणतंत्र दिवस की एक-दूसरे को बधाई दी। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपने फैंस को इस खास दिन की सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी

By Anand KashyapEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:20 AM (IST)
Republic Day पर शिल्पा शेट्टी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, ट्रोलर्स बोले- 'मैडम जी स्कूल नहीं गई थीं क्या ?'
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी , Instagram : theshilpashetty

नई दिल्ली, जेएनएन। मंगलवार को पूरे देश में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर आम से लेकर खास तक हर किसी ने गणतंत्र दिवस की एक-दूसरे को बधाई दी। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी अपने फैंस को इस खास दिन की सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी, लेकिन इस बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ऐसे गलती कर दी जिसकी वजह से अब वह खूब ट्रोल हो रही हैं।

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरों और वीडियो साझा करती रहती हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई देने के बजाय स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे डाली। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Unnamed Girl नाम की यूजर ने शिल्पा शेट्टी को ट्रोल करते हुए लिखा, 'ऐसा कैसे चलेगा दीदी'। JUSTICE FOR SSR KING नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'हम ये नशा देखने आए हैं, पर पब्लिक ने तो इनका नशा ही उतार दिया। बॉलीवुड वालों को कोई फर्क बता दो गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में'। Ankit Bharadwaj नाम के यूजर ने लिखा, 'यह कौन नशे का असर है'।

Bahattarwe (72nd) Gantantra Diwas ki dheron shubhkaamnayein. Happy Republic Day to every Indian.

Let’s pledge to uphold the rights & duties that our constitution has given us... not only for ourselves, but also for each of our fellow citizens 🧡🤍💚

Jai Hind! 🇮🇳 #RepublicDay pic.twitter.com/4hvAU6SCFe

— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) January 26, 2021

Hum ye nasha dekhne aaye ,, par public me to Inka nasha hi utar Diya pura 😂😂😂😃 are Bollywood walo ko koi Fark Bata do ,, Gantantra Diwas or swatantrat Diwas me 😂😃😃😃

PRIDE OF NATION SUSHANT pic.twitter.com/WW7GTUBLnC— S̸͟͞am̸͟͞🦋 JUSTICE FOR SSR KING 💕❤️🦋 (@SemiSingh7) January 26, 2021

Ye kounse nashe ki aasar he 😂😂 pic.twitter.com/gxf4R9UAuU— Ankit Bharadwaj (@itsAnkit07) January 26, 2021

Aap wo tweet delete kar diye, par humlog sab dekh liye pic.twitter.com/51vgggxp63— Baby🐧Antartica se hai (@kiranbanra) January 26, 2021

Bahattarwe (72nd) Gantantra Diwas ki dheron shubhkaamnayein. Happy Republic Day to every Indian.

Let’s pledge to uphold the rights & duties that our constitution has given us... not only for ourselves, but also for each of our fellow citizens 🧡🤍💚

Jai Hind! 🇮🇳 #RepublicDay pic.twitter.com/4hvAU6SCFe— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) January 26, 2021

Ananya Kalita🇮🇳 ने लिखा, 'मैडम जी स्कूल नहीं गई थीं क्या ? गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में अंतर ही नहीं पता। ज्यादा नशा करती हो शायद। आज सुबह ही नशा किया था ना'। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शिल्पा शेट्टी को गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने पर जमकर ट्रोल किया है। हालांकि अभिनेत्री ने कुछ समय बाद अपने गलत ट्वीट को डिलीट करके सही ट्वीट कर दिया है।  

chat bot
आपका साथी