Republic Day 2021: 'भुज' से लेकर 'शेरशाह', इस साल इन फिल्मों में देखेगा देशभक्ति का नया जोश और रंग

26 जनवरी का दिन भारत के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को देशभर में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आम से लेकर खास तक गणतंत्र दिवस को सभी लोग अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। इस दिन हर कोई देशभक्ति के सराबोर में डूबे होते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 08:59 AM (IST)
Republic Day 2021: 'भुज' से लेकर 'शेरशाह', इस साल इन फिल्मों में देखेगा देशभक्ति का नया जोश और रंग
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, शेरशाह, Instagram : ajaydevgn/ sidmalhotra

Republic Day 2021: 26 जनवरी का दिन भारत के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को देशभर में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आम से लेकर खास तक, गणतंत्र दिवस को सभी लोग अलग-अलग अंदाज में मनाते हैं। इस दिन हर कोई देशभक्ति के सराबोर में डूबे होते हैं। इतना ही नहीं हिंदी सिनेमा में भी देशभक्ति के रंग को अलग-अलग और खास अंदाज में दिखाया जाता रहा है। जिसे दर्शक हमेशा से पसंद करते आए हैं। जल्द ही कई ऐसी फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं जो देशभक्ति की भावना को हमारे दिलों में और बढ़ा देंगी। 26 जनवरी के इस खास मौके पर आज हम आपको देश देशभक्ति से प्रेरित पांच आने वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं।

फिल्म- भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया एक वॉर फिल्म है। इसका निर्देशन अभिषेक दुधइया ने किया है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान की जंग के दौरान की है। अजय देवगन ने फिल्म में स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभाया है। उनके अलावा संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमकाओं में हैं। यह फिल्म इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

फिल्म- सरदार उधम सिंह

यह फिल्म महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता विक्की कौशल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म सरदार उधम सिंह का निर्देशन सुजीत सरकार ने किया है। जबकि फिल्म की कहानी को रितेश शाह ने लिखा है। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा सारा काम खत्म हो चुका है। फिल्म सरदार उधम सिंह को पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया। अब यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म- अटैक

यह फिल्म भी देशभक्ति से प्रेरित है। इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना से प्रेरित है। फिल्म अटैक का निर्देशन लक्ष्य राज आनंद कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म- शेरशाह

यह भी वॉर पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन कर रहे हैं। देशभक्ति से प्रेरित फिल्म शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म शेरशाह भी इस साल 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट का टाला गया। अब यह फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म- तेजस

इस फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कंगना रनोट नजर आने वाली हैं। अभी तक तेजस की रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जल्द भी फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। फिल्म तेजस का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं। इस फिल्म में कंगना रनोट एक महिला पायलेट की भूमिका में दिखाई देंगी।  

chat bot
आपका साथी