Republic Day 2020 Gaana: 'ऐ वतन...वतन मेरे आबाद रहे तू', इन गानों को सुनते ही दिल में भर जाता है जोश

Republic Day 2020 गणतंत्रता दिवस के मौके पर आइये नज़र डालते हैं बॉलीवुड के कुछ लेटेस्ट ख़ास देशभक्ति गानों पर।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 09:39 AM (IST)
Republic Day 2020 Gaana: 'ऐ वतन...वतन मेरे आबाद रहे तू', इन गानों को सुनते ही दिल में भर जाता है जोश
Republic Day 2020 Gaana: 'ऐ वतन...वतन मेरे आबाद रहे तू', इन गानों को सुनते ही दिल में भर जाता है जोश

नई दिल्ली, जेएनएन। Republic Day 2020 : बात फीलिंग्स को सबसे अच्छे तरीके से एक्सप्रेस करने की हो या फिर सिचुएशन को दर्शकों के दिल तक पहुंचाने की, बॉलीवुड में हमेशा से गानों का ख़ास रोल रहा है। संगीत की ताकत को हम सब जानते हैं इसी वजह से फिल्मों में गानों को ख़ास महत्व दिया जाता है। सेलिब्रेशन कोई भी हो संगीत के बिना अधूरा ही रहता है, ऐसे में गणतंत्रता दिवस के मौके पर आइये नज़र डालते हैं बॉलीवुड के कुछ लेटेस्ट ख़ास देशभक्ति गानों पर।

'जग्गा जितेया'

पिछले साल आयी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यूं तो फिल्म में कई देशभक्ति गाने थे लेकिन 'जग्गा जितेया' गाने ने सबके दिलों में जोश जगा दिया। दलेर मेहंदी की आवाज़ के साथ फ़ास्ट बीट का ये गाना राकेश कुमार ने लिखा है। इस गाने के कम्पोज़र शाश्वत सचदेव हैं।

'तेरी मिट्टी'

बी प्राक की आवाज़ में ये देशभक्ति गाना किसी की आंखें नम कर सकता है। फिल्म ‘केसरी’ का ये देशभक्ति गाना बेहद इमोशनल कर देने वाला है। गाने के बोल मनोज मुन्तशिर ने लिखे हैं और इसको अर्को ने कंपोज़ किया है। गाने के बोल और म्यूजिक ज़बरदस्त है।

'ऐ वतन'

ये गीत 2018 में आयी फिल्म 'राज़ी' का है। आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘राज़ी’ देशभक्ति पर आधारित थी। फिल्म के साथ-साथ फिल्म का संगीत भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। 'ऐ वतन' गाने को सुनिधि चौहान ने आवाज़ दी थी। वहीं इसका मेल वर्जन अरिजीत सिंह ने गाया है जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था। इस गाने के बोल गुलज़ार ने लिखे हैं और इन्हें भी फिल्मफेयर में इस गाने के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला था।

'वन्दे मातरम'

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एबीसीडी 2' साल 2015 में आयी थी। ये फिल्म यूं तो डांस पर आधारित थी लेकिन फिल्म का देशभक्ति गीत 'वन्दे मातरम' दिल में देशभक्ति का जूनून पैदा कर देने वाला है। इस गाने को कई आर्टिस्ट्स जैसे बादशाह, दलेर मेहंदी, दिव्य कुमार और चाइल्ड आर्टिस्ट तनिष्का सांघवी ने गाया है। गाने के बोल मयूर पूरी और रैप बादशाह ने लिखा है। संगीत निर्देशन सचिन-जिगर द्वारा किया गया है।

'सलाम इंडिया'

बॉक्सर मैरी कॉम पर बनी बायोपिक 2014 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म का 'सलाम इंडिया' गीत दर्शकों को काफी पसंद आया था। विशाल ददलानी की आवाज़ में ये गाना काफी जोशीला है। इस गाने को शिवम ने कंपोज़ किया था और इसके बोल संदीप सिंह ने लिखे थे। विशाल विशाल ददलानी के अलावा सिंगर और कंपोजर सलीम-सुलेमान ने भी इस गीत को आवाज़ दी थी।

chat bot
आपका साथी