Raveena Tandon के फाउंडेशन ने दिल्ली में कोविड पेशेंट्स के लिए की ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के भयावह रूप से हर कोई चिंतित नजर आ रहा हैं। देश में हर रोज साथ ही देश में लगातार ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। अब बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोविड 19 पेशेंट्स की सहयता कर रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:52 PM (IST)
Raveena Tandon के फाउंडेशन ने दिल्ली में कोविड पेशेंट्स के लिए की ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था
Raveena Tandon Foundation Provides Oxygen Cylinder for Covid Patients in Delhi. photo source@TandonRaveena Twitter.

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के भयावह रूप से हर कोई चिंतित नजर आ रहा हैं। देश में हर रोज साथ ही देश में लगातार ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने कोविड 19 पेशेंट्स के लिए काम कर रहे एनजीओ और सरकारी संस्थानों को ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, सैइनिटाइजर और आर्थिक राशि डोनेट कर लोगों की मदद कर रहे हैं।

अब रवीना टंडन ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो दिल्ली को दिए गए ऑक्सीजन सिलेंडर के बारें में वो एक लोकोक्तियां का इंस्तेमाल किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘रुद फाउंडेशन की टीम ने दिल्ली को घेर लिया है। लेकिन ये ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत को सिद्ध करता है। लेकिन उम्मीद है कि ये कम से कम उन लोगों की मदद करेगा।’

Team enroute Delhi. A drop in the ocean , but hoping it’ll help those few at least . #rudrafoundation #ourfirstlot pic.twitter.com/SP10jsLivd

— Raveena Tandon (@TandonRaveena) May 7, 2021

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फाउंडेशन को ऑक्सीजन दान डोनेट किए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दी है। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। उनके इस फोटो को इंस्टाग्राम पर अब तक (खबर लिखे जाने तक) 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही उनकी इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

वहीं अगर बात उनके वर्कफ्रेंट की करें तो रवीना जल्द ही मोस्टअवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो साउथ के सुपरस्टार यश के साथ लीड किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में यश और रवीना के अलावा बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म को इस साल 16 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी