Ranveer Singh Look: एक बार फिर अतरंगे कपड़ों में दिखे रणवीर सिंह, लोग बोले- गिफ्ट पैक करके छोड़ दिया

Ranveer Singh New Weird Look हाल ही में रणवीर सिंह एक बार फिर अतरंगे कपड़ों में दिखाई दिए जिसके बाद लोग उनके मजे ले रहे हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:42 AM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 11:42 AM (IST)
Ranveer Singh Look: एक बार फिर अतरंगे कपड़ों में दिखे रणवीर सिंह, लोग बोले- गिफ्ट पैक करके छोड़ दिया
Ranveer Singh Look: एक बार फिर अतरंगे कपड़ों में दिखे रणवीर सिंह, लोग बोले- गिफ्ट पैक करके छोड़ दिया

नई दिल्ली, जेएनएन। रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने लुक की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। रणवीर सिंह कई इवेंट या सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब लुक में नजर आते हैं, जिसे काफी पसंद भी किया जाता है तो कुछ लोग इसका मजाक भी बनाते हैं। रणवीर सिंह अक्सर डिफरेंट कलर, डिफरेंट स्टाइल की ड्रेस की वजह से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही हुआ।

दरअसल, गोवाहाटी में आयोजित हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड के बाद कई स्टार्स मुंबई वापस लौटे, जहां से स्टार्स के एयरपोर्ट लुक भी सामने आए। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे रणवीर सिंह, जो डिफरेंट लुक में नजर आए थे। इस दौरान रणवीर सिंह ने ओरेंज कलर के कपड़े पहन रखे थे, जो थोड़े डिफरेंट लग रहे थे और उन्होंने कैप भी लगा रखी थी। रणवीर सिंह के इस लुक के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ranveersingh Clicked at airport. #yogenshah

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on Feb 15, 2020 at 5:48pm PST

रणवीर का ये स्टाइल कई लोगों को अच्छा लग रहा है, लेकिन कई लोग इसका मजाक बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर शेयर हो रही इस तस्वीर में कई लोग रणवीर को 'इंडियन लेडी गागा' बता रहे हैं जबकि कई लोग उनके डिफरेंट लुक के लिए उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं। वहीं एक यूजर लिख रहे हैं कि लग रहा है कि रणवीर को गिफ्ट रैप करके छोड़ दिया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#gullyboy lead actors back from filmfare. #yogenshah

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on Feb 15, 2020 at 6:24pm PST

वहीं एक यूजर का कहना है कि आखिर रणबीर सिंह ऐसा कैसे कर सकते हैं, बल्कि उनके फैन लिख रहे हैं कि ऐसा सिर्फ रणवीर सिंह ही कर सकते हैं। बता दें कि फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी में उन्हें फिल्म गली ब्वॉय के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। इसके साथ ही उनकी फिल्म गली ब्वॉय को करीब 10 अवॉर्ड मिले हैं।  

chat bot
आपका साथी