दीपिका पादुकोण जैसी बेटी चाहते हैं रणवीर सिंह, नाम भी कर चुके हैं फाइनल

इसी बीच रणवीर सिंह इस शो के प्रमोशन में भी लगातार जुटे हुए हैं। हाल ही में रणवीर ने इस शो के लिए एक प्रमोशनल वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें वो अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:53 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:48 AM (IST)
दीपिका पादुकोण जैसी बेटी चाहते हैं रणवीर सिंह, नाम भी कर चुके हैं फाइनल
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में अपना परचम लहराने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह अब अपने टेलीविजन डेब्यू के लिए भी कमर कस चुके हैं। रणवीर सिंह रियलिटी क्विज शो के होस्ट के रूप में अपना टेलीविजन डेब्यू करने वाले हैं। आज (शनिवार) रात से इस शो का प्रसारण होने वाला है। इसी बीच रणवीर सिंह इस शो के प्रमोशन में भी लगातार जुटे हुए हैं। हाल ही में रणवीर ने इस शो के लिए एक प्रमोशनल वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें वो अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने टीवी डेब्यू का एक प्रमोशनल वीडियो शूट किया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह कुछ सालों में पिता बनने की बात कर रहे हैं। रणवीर ने यहां तक कह दिया कि वो चाहते है कि उनकी बेटी दीपिका पादुकोण जैसी हो। रणवीर ने तो अपनी बेटी का नाम भी फाइनल कर लिया है। रणवीर सिंह के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में रणवीर सिंह कहते नजर आ रहे हैं, 'जैसे कि आप लोग जानते हैं मेरी शादी हो गई है और अू दो- तीन साल में बच्चे भी होंगे। भाई साहब, आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थीं ना, मैं कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए। मैं शॉर्टलिस्ट बना रहा हूं नाम की।' बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को करीब तीन साल होने वाले हैं। इनके फैंस भी इनकी तरफ से गुड न्यूज सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

कई बार सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा चुके हैं। हालांकि इस समय रणवीर और दीपिका दोनों ही अपने- अपने काम में व्यस्त हैं। बात करें रणवीर सिंह के टेलीविजन डेब्यू की तो अभिनेता कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'द बिग पिक्चर शो' में नजर आने वाले हैं। ये शो एक अलग तरह का क्विज है। जिसमें रणवीर सिंह भाग लेने वाले प्रतिभागियों से सवाल करेंगे। ये शो हर शनिवार और रविवार को रात आट बजे से प्रसारित होगा।

chat bot
आपका साथी