Ranveer singh ने पोस्ट शेयर कर पूछीं संभावनाएं, दीपिका पादुकोण ने कमेंट कर लिखा- ‘कुछ ‘अजीब’ होने की संभावना है’

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने पति रणवीर सिंह की पोस्ट पर फनी कमेंट कर उनकी टांग खिंची हैं। अभिनेता की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड कलाकार भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 12:37 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 12:37 PM (IST)
Ranveer singh ने पोस्ट शेयर कर पूछीं संभावनाएं, दीपिका पादुकोण ने कमेंट कर लिखा- ‘कुछ ‘अजीब’ होने की संभावना है’
Ranveer singh shared post and asked possibilities. photo source @ranveersingh instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की सबसे प्यारी जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं और एक-दूसरे की पोस्ट मजाकिया कमेंट करते रहते हैं। इसी बीच रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक्टर रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक ब्रांड के वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो अपने फैंस से अपनी संभावनाओं के बारें में पूछ रहे हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, ‘आप क्या संभावनाएं देखते हैं?’ एक्टर ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं केवल संभावनाएं देखता हूं। नई पीढ़ी को सश्क्त बनाने और शैलियों को पार करने की अपनी संभावनाओं को देंखे और उनकी अपनी स्टोरी लिखें।’

 

वहीं दीपिका पादुकोण ने पोस्ट पर अपने मजाकिया अंदाज मे कमेंट कर लिखा, ‘यदि आप इस को रात के खान ने के टाइम तक नहीं बनाते, तो आप के साथ कुछ ‘अजीब’ होने की संभवाना होती।’ अभिनेत्री सिमोन ने कमेंट में लिखा, ‘रणवीर सिंह से लेकर क्रेजी रेम्बो तक बस कमाल है!’ वहीं गौरव गंभीर ने पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘अपने भाई जैसा कोई हार्ड इच नहीं है।’

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब दीपिका ने रणवीर के पोस्ट पर कमेंट कर उनकी टांग खिंची हो। इससे पहले भी कई बार उन्होंने अपने पति के पोस्ट पर फनी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कबीर सिंह के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म वर्ल्डकप विजेता कपिलदेव की बायोपिक है, फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का लीड किरदार निभा रहे है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवा का अहम रोल प्ले कर रही हैं। ये फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी लेकिन देश में बढ़ते कोरोना वायरय के बढ़ते प्रकोप के चलते फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपॉन कर दिया गया है। इसके अलावा रणवीर सिंह 'सूर्यवंशी', 'सर्कस' में भी नजर आने वाले हैं। 

chat bot
आपका साथी