Ranveer Singh ने सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी, यूं की वीकेंड की शुरुआत

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने लुक और फनी अंदाज के चलते चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर कर अपने वीकेंड की शुरुआत की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:51 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:51 AM (IST)
Ranveer Singh ने सोशल मीडिया पर शेयर की सेल्फी, यूं की वीकेंड की शुरुआत
Ranveer Singh shared selfie on social media, just like beginning of weekend.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने लुक और फनी अंदाज के चलते चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर कर अपने वीकेंड की शुरुआत की है। इस सेल्फी के अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस फोटो में अभिनेता ब्लू कलर की टी-शर्ट के साथ ओवर साइड सनग्लास पहने दिख रहे हैं।

तस्वीर में उनके बिखरे हुए बाल उनके लुक को और भी चार्मिंग बना रहे हैं। फोटो को शेयर कर उन्होंने बताया कि वो इस वीकेंड चिल कर रहे हैं। अभिनेता की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वहीं उन्होंने एक ब्रांड के लिए कराए फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो कलर फुल जैकेट और ट्राउजर में पोज देते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

हाल ही में करण जौहर ने अपने अभिनेता के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का एलान किया था। वीडियो में उन्होंने फिल्म का नाम और कास्ट की घोषणा की थी। आपको बता दें कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर नजर आएगी।

इससे पहले इस जोड़ी को साल 2019 में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में देखा गया था। इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में प्ले करती नजर आएगी।

वही बात अगर उनके वर्कफ्रंट की तो दोनों इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। वो जल्दी ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वालें हैं इसके अलावा वो फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो 'सर्कस' में भी नजर आने वाले हैं। 

chat bot
आपका साथी