Ranveer Singh ने रोहित शेट्टी के एक्शन सीन को लेकर कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह ने फिल्म सिंबा में साथ काम किया थाl इसके अलावा दोनों ने सूर्यवंशी में भी साथ काम किया हैंl रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में काम कर रहे हैंl इसके अलावा दोनों ने एक ऐड भी शूट किया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:48 AM (IST)
Ranveer Singh ने रोहित शेट्टी के एक्शन सीन को लेकर कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर
रोहित शेट्टी ने अपने अंदाज में एक ऐड शूट किया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ समय से रोहित शेट्टी एक दमदार एक्शन सीन करने के लिए बेचैन थेl वह इसमें बंदूकें चलते हुए और गाड़ियां उड़ते हुए दिखाना चाहते थेl इस बारे में बताते हुए रणवीर सिंह ने कहा, 'रोहित सर और मैं एक दमदार एक्शन सीन की शूटिंग करके खुश हैl रोहित सर ने मुझे मजाक में कहा था कि वह पिछले कुछ समय से एक दमदार एक्शन सीन शूट करना चाहते हैंl जिसमें गाड़ियां उड़ रही हो और बंदूकें चल रही होl मैं उनकी भावनाओं को समझ पाया हूंl'

रणवीर सिंह ने यह भी कहा, 'पिछली बार हमने सूर्यवंशी फिल्म का क्लाइमेक्स शूट किया थाl इसके चलते इस बार शूटिंग करने में और भी ज्यादा मजा आयाl बहुत टाइम से एक्शन का कीड़ा काट रहा था हम दोनों कोl' रोहित और रणवीर सिंह ने फिल्म 'सिंबा' में साथ काम किया थाl इसके अलावा दोनों ने 'सूर्यवंशी' में भी साथ काम किया हैंl रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में काम कर रहे हैंl इसके अलावा दोनों ने एक ऐड भी शूट किया हैl ऐड रोहित शेट्टी के अंदाज में शूट किया गया हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

इस बारे में बताते हुए रणवीर ने कहा, 'रोहित शेट्टी पर भरोसा रखें, एक नूडल के कमर्शियल के लिए उन्होंने बहुत ही दमदार काम किया है।' रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता हैl बतौर अभिनेता वह फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैंl इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैंl उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद की जाती है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत करते हैl इस दौरान वह उनके सवालों के जवाब भी देते हैl वहीं रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती करते भी नजर आते हैl दोनों के फैंस इसे जमकर एन्जॉय करते हैl

chat bot
आपका साथी